Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»शिलाई विधानसभा के अंदर खनन माफिया के कई मामले उजागर
    सिरमौर

    शिलाई विधानसभा के अंदर खनन माफिया के कई मामले उजागर

    By Himachal VartaFebruary 16, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- शिलाई विधानसभा के अंदर खनन माफिया के कई मामले उजागर हुए, लैकिन मामले में कोई ठोस करवाही होती नजर नही आ रही है, क्षेत्र की जनता विधायक व सरकार में उद्योग मंत्री हरवर्धन चौहान पर सवाल खड़े कर रहे है, क्षेत्र के अंदर खन्नन माफिया को आखिर इतनी खुली छूट कौन दे रहा है।

    मामला एनएच 707 के निर्माण कार्य के दौरान निकल रहे खनिज अवैध रूप से चुना कंपनी को बेचने का सामने आया है,  सरकार का टैक्स चोरी करने का खन्नन माफिया ने नायाब तरीका ढूंढ निकाला है।

    लगभग पिछले एक साल से लगातार पेटी ठेकेदार लाइम स्टोन को अवैध तरीके से चुना कंपनियों को सप्लाई  कर माफिया खूब चांदी कूट रहे है, माइनिंग विभाग और स्थानीय प्रशासन तो जैसे मूक दर्शक बना हुआ है।

    रोजाना दर्जनों ट्रक बिना माइनिंग वेरिफिकेशन के बगैर कंपनियों तक चुना पत्थर आसानी से पहुँच रहा है, विभागों पर कोई राजनीतिक दबाव बना हुआ है या भर्ष्टाचार में लिप्त है, यह अब तक  एक सवाल ही बना हुआ।

    जानकारी के अनुसार  राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर बोहराड़ पर इन दिनों कटिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। यहां कटिंग का कार्य पेटी ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। कटिंग कर रहे पेटी ठेकेदार ने यहां कटिंग के नाम पर खनिज निकालकर अवैध खनिज को खजियार में किसी फेक्ट्री को परिमिशन के बेचा जा रहा है।

    बोहराड़ से निकलने वाला खनिज ठेकेदार ने इतना बेचा है कि अब खजियार फेक्ट्री में अब रखने की जगह नही मिल रही है जिसके कारण अब अवैध खनिज ज़ीरो पॉइंट टटियाना सड़क के समीप और राष्ट्रीय राजमार्ग 707 कफोटा से चढ़िऊ तकजगह जगह पर चोरी खनिज के ढेर लगे हुए है। जिस पर ना तो माइनिंग विभाग सख्त कार्यवाही कर रहा और ना ही स्थानीय प्रशासन कोई एक्शन ले पा रहे है।

    सरेआम राष्ट्रीय राजमार्ग से निकलने वाला खनिज चोरी कर बेचा जा रहा है जिससे सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है और विभाग और प्रशाशन मुख दर्शक बना हुआ है ।

    उधर, एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा ने बताया कि उन्हें अवैध खनिज चोरी की सूचना मिली है । उन्होंने माइनिंग विभाग को कई बार अवगत करवाया लेकिन अभी तक कोई सख्त कार्यवाही अमल में नही लाई है । जल्द ही खनिज चोरी करने वालो पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी तथा सड़को पर लगे अवैध खनिज को कब्जे में लिया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.