नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- भारतीय सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2025-26 के लिए हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, शिमला, सोलन और किन्नौर के युवाओं के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ हो गयी है, यह प्रक्रिया 12 मार्च, से 10 अप्रैल, 2025 तक जारी रहेगी।
यह जानकारी देते हुए भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर
ने बताया कि सभी योग्य उम्मीदवारों को भारतीय सेना की विभागीय वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। उम्मीदवार की पात्रता तथा शर्तें भी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार दो ट्रेड्स के लिये पंजीकरण कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वेबसाइट में वीडियो लिंक उपलब्ध हैं। उम्मीदवार बदली हुई प्रक्रिया पंजीकरण कैसे करे और ऑनलाइन परीक्षा में कैसे उपस्थित हों समझने के लिए सहायता ले सकते है।
उन्होंने सेना भर्ती में भाग लेने के सभी इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया की वे अपना पंजीकरण कराने से पहले सेना की वेबसाइट पर भर्ती के लिए पात्रता व अन्य शर्तों का अवलोकन अवश्य करें।
Breakng
- कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
- आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
- मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
- जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
- टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
Monday, July 27
