नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा सहित अनेक भाजपा नेताओं ने रेणुका के विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार पर लोगों के साथ झूठ बोलते और ठगी करने का आरोप लगाया है । सिरमौर जिला के संगड़ाह में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा, जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर और रेणुका भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष ने पांच मार्च को हरिपुरधार कॉलेज के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा था कि वह अगली कैबिनेट बैठक में हरिपुरधार के सिविल अस्पताल को पुन: स्वीकृत करने का मामला अनुमोदित करवाकर नोटिफिकेशन जारी करवाएंगे परंतु विधानसभा उपाध्यक्ष के झूठ का खुलासा 11 दिसंबर को शिमला में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के पश्चात उस समय हुआ जब उक्त बैठक में हरिपुरधार के सिविल हॉस्पिटल का मामला प्रस्तुत ही नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष की इस घोषणा के बाद रेणुका चुनाव क्षेत्र के लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब हरिपुरधार में सिविल हॉस्पिटल फिर से खोल दिया जाएगा परंतु ऐसा नहीं हुआ। भाजपा नेताओं ने कहा कि रेणुका के विधायक विनय कुमार विधानसभा उपाध्यक्ष के संवैधानिक पद पर बैठकर भी लोगों के साथ बार बार झूठ बोल रहे हैं और ठगी कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने लोगों से झूठ बोलकर हिमाचल प्रदेश सरकार में सत्ता हत्याई और चुनाव के दौरान किए गए एक भी वायदे को अभी तक पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि हर साल एक लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया गया था परंतु 3 वर्ष का कार्यकाल बीत जाने के उपरांत भी अभी तक युवाओं को रोजगार नहीं मिला। इसी प्रकार महिलाओं के साथ भी ठगी की गई और किसानों, बागवानों और कर्मचारीयों को भी झूठ बोलकर यह सरकार सत्ता में आई है । उन्होंने कहा कि विधायक विनय कुमार को लोगों से झूठ बोलने की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और रेणुका की जनता अब कांग्रेसी नेताओं के छलावे और झूठ की राजनीति समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती और रेणुका की जनता कांग्रेसी नेताओं का झूठा और बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में रेणुका की जनता विनय कुमार को उनके झूठ की सजा अवश्य देगी।
Breakng
- जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
- पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
- त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
Wednesday, September 30
