Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कप्तान अमित के साथ पुलिस की टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए रवाना
    सिरमौर

    कप्तान अमित के साथ पुलिस की टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए रवाना

    By Himachal VartaMarch 15, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस की 19 सदस्यीय टीम नाहन से तमिलनाडु के लिए रवाना हुई. यह प्रतियोगिता तमिलनाडु पुलिस ट्रेनिंग कमांडो सेंटर में 17 से 22 मार्च तक आयोजित की जानी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश पुलिस टीम के मैनेजर निरीक्षक परमजीत सैनी और एएसआई अमित कुमार टीम कप्तान होंगे।इस टीम के सदस्य राइफल 100 मीटर स्टैंडिंग पॉजिशन, 200 मीटर निलिंग पॉजिशन, 300 मीटर प्रॉन, 300 मीटर स्नैप शूटिंग, 300 मीटर 3पी (थ्री पॉजिशन), कार्बाइन और पिस्टल की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

    पुलिस टीम के 10 प्रतिभागी राइफल, 3 प्रतिभागी पिस्टल और 2 प्रतिभागी कार्बाइन इवेंट में हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए छठी भारतीय रिजर्व बटालियन नाहन धौलाकुआं में 24 फरवरी से 13 मार्च तक प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया था।

    प्रशिक्षण कैंप के दौरान छठी भारतीय रिजर्व बटालियन धौलाकुआं में तैनात कोच निरीक्षक सुरेश चौहान द्वारा प्रतिभागियों को शूटिंग का प्रशिक्षण दिया और शूटिंग की बारीकियों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

    टीम की रवानगी पर छठी भारतीय रिजर्व बटालियन धौलाकुआं के उच्चाधिकारियों और हिमाचल प्रदेश पुलिस के डीजीपी ने सभी को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

    हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग टीम के सदस्य
    हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग टीम में एएसआई अमित कुमार (बीबीएन), एचसी अमित चौहान (छठी आईआरबीएन), एचसी विकास कुमार (हमीरपुर), एचसी अक्षय(5वीं आईआरबीएन), एचसी विशाल ठाकुर (पीटीसी), एचसी विशाल कंवर (जिला मंडी), एचसी अनिरुद्ध कुमार (पीडी नूरपुर), एचसी पंकज सिंह (जिला शिमला), एचसी हरीश कुमार (थर्ड आईआरबीएन), एलएचसी पवन कुमार (बीबीएन), एलएचसी बंटी (प्रथम एचपीएपी), एलएचसी सूरज प्रकाश (प्रथम आईआरबीएन), सीटी शुभम कौशल (जिला मंडी), सीटी सुनील कुमार (जिला शिमला),
    सीटी माइकल ठाकुर (जिला ऊना), सीटी. मनन चौधरी (छठी आईआरबीएन), सीटी पवन कुमार (पीटीसी), एलसी इंदु बाला (छठी आईआरबीएन),
    एलसी आशा (प्रथम एचपीएपी) शामिल हैं.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.