Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विद्यार्थी परिषद ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के जाल के खिलाफ‌ एसएचओ को सौंपा ज्ञापन
    सिरमौर

    विद्यार्थी परिषद ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के जाल के खिलाफ‌ एसएचओ को सौंपा ज्ञापन

    By Himachal VartaMarch 17, 2025
    Facebook WhatsApp

    श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)’- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद श्री रेणुका जी इकाई ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के जाल और प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ आवाज बुलंद की है। इसी क्रम में विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी प्रियंका चौहान को ज्ञापन सौंपकर ड्रग माफ़िया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

    थाना प्रभारी प्रियंका ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में नशे का जाल लगातार फैलता जा रहा है, जिससे युवा पीढ़ी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। थाना प्रभारी ने विद्यार्थी परिषद के इस अभियान की सराहना करते हुए नशे के खिलाफ ठोस से ठोस कदम उठाने व अपने आस-पास के लोगों को नशे के बारे में जागरूक करने को कहा।

    विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन को जगाने का प्रयास किया और स्पष्ट रूप से कहा कि सिरमौर में ड्रग माफ़िया को पुलिस और प्रशासन की निष्क्रियता का खुला संरक्षण मिल रहा है। युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में धकेलने वाले इन अपराधियों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे छात्रों और अभिभावकों में गहरी नाराजगी है।

    नशे के अड्डों पर छापेमारी की जाए और इस अवैध व्यापार में शामिल बड़े सरगनाओं को बेनकाब किया जाए। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.