नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) अध्यक्ष मेला कमेटी एवं उप मंडलाधिकारी पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 30 व 31 मार्च, 2025 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय जिला स्तरीय मां नगरकोटी, मेला नारग, में सांस्कृतिक संध्या हेतु कलाकारां का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा । ऑडिशन 25 मार्च को उप-तहसील नारग कार्यालय के सभागार में प्रातः 11ः00 बजे से आरंभ की जाएगी।
उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक कलाकार अपने आवेदन 24 मार्च तक उप-तहसील कार्यालय में ईमेल, [email protected] द्वारा अथवा डाक एवं स्वयं आकर भी दे सकते है। चयनित कलाकारों को उनके लिए निर्धारित प्रस्तुति के अनुसार दूरभाष के माध्यम से सूचित किया जाएगा। ऑडिशन में भाग लेने वाले कलाकारों को आने जाने व ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 98805-32310 व 82197-89076 पर भी सम्पर्क कर सकते है।
Breakng
- कैम्पस इंटरव्यू
- समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
- मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
- नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
- विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
Saturday, June 6
