Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»भारत युवा संसद कार्यक्रम में सिरमौर से 198 उम्मीदवार चयनित
    सिरमौर

    भारत युवा संसद कार्यक्रम में सिरमौर से 198 उम्मीदवार चयनित

    By Himachal VartaMarch 19, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ) :- डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में भारत सरकार के विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक पंजीकरण सिरमौर जिले के 198 छात्र-छात्राओं का हुआ है। यह जानकारी एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज चांडक और नेहरू युवा केंद्र के नोडल पदाधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने दी। प्रतियोगिता की स्क्रीनिंग कमेटी में डॉ. अनूप कुमार, प्रो. देवेंद्र कुमार, प्रो. बी.आर. ठाकुर और प्रो. लक्षिता शामिल रहे, जिन्होंने सभी 198 वीडियो का मूल्यांकन किया। स्क्रीनिंग प्रक्रिया के बाद 114 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।
    महाविद्यालय में 20-21 मार्च को जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें चयनित प्रतिभागियों को “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर 3 मिनट का भाषण प्रस्तुत करना होगा। इस प्रतियोगिता के अंत में 10 छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए 5 सदस्यीय निर्णायक मंडल का गठन किया गया है, जिसमें बुद्धिजीवी वर्ग के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।
    चयनित 10 छात्र-छात्राओं को विधानसभा में अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम राज भारद्वाज ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह युवा संसद कार्यक्रम उन्हें लोकतांत्रिक प्रणाली को समझने और अपनी अभिव्यक्ति कौशल को निखारने का अवसर प्रदान करेगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.