Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»एक दिवसीय टैलेंट फिएस्टा 2025 में 09 कॉलेजों के 250 बच्चों ने लिया भाग
    सिरमौर

    एक दिवसीय टैलेंट फिएस्टा 2025 में 09 कॉलेजों के 250 बच्चों ने लिया भाग

    By Himachal VartaMarch 22, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में प्रतिभा निखारने के मकसद से हिमालयन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट कालाअंब ने टैलेंट फिएस्टा 2025 का आयोजन किया। जिसमें अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम में एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में नाहन और पांवटा साहिब कॉलेज के अलावा हरियाणा के 7 कॉलेजों के करीब 250 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में डांस , पोस्टर मेकिंग , फेस पेंटिंग , बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट , रंगोली, जस्ट ए मिनट, फूड विदाउट फायर और क्विज आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम के अंत में अलग-अलग स्पर्धाओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा समृद्धि चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मीडिया से बात करते हुए एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए प्रेरित किया। 
    उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है। इसलिए इस तरह के कार्यक्रमों से इन युवाओं की एनर्जी को सही दिशा में मोड़कर अच्छे परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से न केवल संस्कृति का आदान-प्रदान होता है बल्कि बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना भी पैदा होती है। इसलिए बच्चों को अधिक से अधिक इस तरह के कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहिए।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.