Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हिमाचल प्रदेश में पहली बार अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन में फिनलैंड का सबसे लोकप्रिय गणित शिक्षण प्लेटफॉर्म एड्यूटेन की शुरुआत
    सिरमौर

    हिमाचल प्रदेश में पहली बार अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन में फिनलैंड का सबसे लोकप्रिय गणित शिक्षण प्लेटफॉर्म एड्यूटेन की शुरुआत

    By Himachal VartaMarch 25, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)शिक्षा को सरल व मनोरंजक बनाने के उद्देश्य से प्रकृति की गोद में सिरमौर स्थित अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन गत बर्षो की तरह इस बार भी विद्यार्थियों के लिए अलग अनुभव प्रदान करने जा रहा है।
    हिमाचल प्रदेश में पहली बार अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय प्रबंधन ने लगभग 5 लाख का निवेश फिनलैंड के सबसे लोकप्रिय गणित शिक्षण प्लेटफॉर्म एड्यूटेन में किया है, ।
    उल्लेखनीय है कि पहले से ही विद्यालय में अंग्रेजी भाषा व पर्यावरण शिक्षा को आक्सफोर्ड ऐप के माध्यम से पढाया जा रहा है।
    इसके विषय के जानकारी देते हुए अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय के चैयरमैन अनिल जैन व महासचिव सचिन जैन ने कहा कि एड्यूटेन प्लेग्राउंड एक गेमिफाइड और एडेप्टिव एआई- आधारित गणित प्रणाली है जो 6 से 15 वर्ष की आयु के छात्रों के लिए 200,000 से अधिक शैक्षणिक रूप से उच्च गुणवत्ता वाले ऑनलाइन कार्यों की सामग्री लाइब्रेरी के साथ आती है। यह अभी विद्यालय में इसे प्राईमरी कक्षाओं में लागू किया जा रहा है।
      विद्यालय में आए फिनलैंड गणित शिक्षण प्लेटफोर्म के प्रतिनिधियों ने कहा कि एड्यूटेन प्लेग्राउंड को दुनिया भर के हज़ारों शिक्षकों के साथ मिलकर, विश्व स्तर पर शीर्ष 1% रैंक वाली यूनिवर्सिटी ऑफ़ तुर्क में विकसित किया गया है। यह एक अभिनव और प्रभावशाली शिक्षण प्लेटफ़ॉर्म है जो सीखने के परिणामों, शिक्षक कल्याण और छात्र प्रेरणा में वैज्ञानिक रूप से सिद्ध सुधार प्रदान करता है। यह गणित की चिंता को भी कम करता है। एड्यूटेन प्लेटफ़ॉर्म अंकन और परीक्षाओं को स्वचालित करके शिक्षकों का कीमती समय बचाता है और अलग-अलग और व्यक्तिगत शिक्षण पथ स्थापित करना आसान बनाता है। एड्यूटेन प्लेग्राउंड सीखने को मज़ेदार और सार्थक बनाता है।
    विद्यालय की निदेशक व प्रधानाचार्या देविंदर साहनी ने कहा कि हम विद्यालय प्रबंधन का धन्यवाद करना चाहते हैं कि उन्होंने विद्यार्थियों की गणित सम्बधी परेशानियों के दूर करने के लिए हिमाचल में पहली बार इस प्रकार की व्यवस्था की है।
    निदेशक व प्रधानाचार्या महोदया ने कहा कि फिनलैंड मैथ, जिसे फिनिश गणित शिक्षण पद्धति भी कहा जाता है, एक शैक्षणिक अवधारणा है जो गणित को सीखने और सीखाने के तरीके को अधिक प्रभावी, मज़ेदार और आकर्षक बनाने पर केंद्रित है, जो फिनलैंड के शिक्षा मॉडल पर आधारित है.
    इस शिक्षण पद्धति से विद्यालय आने वाले समय में नए आयामों को स्थापित करेगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.