Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»ताजा समाचार»विकासखंड संगड़ाह में जिला परिषद के तीनों वार्डों को रखा जाए यथावत – नारायण सिंह
    ताजा समाचार

    विकासखंड संगड़ाह में जिला परिषद के तीनों वार्डों को रखा जाए यथावत – नारायण सिंह

    By Himachal VartaMay 19, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):-  सिरमौर जिला के गिरी पार क्षेत्र में विकासखंड संगड़ाह का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह की अध्यक्षता में उपायुक्त सिरमौर से मिला और जिला परिषद के लिए विकासखंड संगड़ाह से तीन वार्डों की जगह मात्र दो बार बनाए जाने पर आपत्तियां दायर की। नारायण सिंह ने उपायुक्त  प्रियंका वर्मा को बताया कि सिरमौर जिले का गिरी पार क्षेत्र सर्वाधिक दुर्गम और कठिन परिस्थितियों के कारण यहां विकास कार्यों को अमली जामा पहनाना अत्यंत दुर्लभ कार्य है और जिला परिषद के तीन वार्ड को घटाकर विकासखंड संगड़ाह  में मात्र दो वार्ड गठित करने का प्रस्ताव तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि विकासखंड संगड़ाह की दुर्गम क्षेत्रों में फैली 44 पंचायत के लिए मात्र दो जिला परिषद वार्ड गठित करना इस क्षेत्र के साथ घोर अन्याय  है । उन्होंने कहा कि पांवटा और नाहन जैसे समतल विकास खण्डों में 8 और 10 पंचायत के वार्ड गठित किए गए हैं जबकि संगड़ाह विकासखंड में दुर्गम क्षेत्र की 23 और 21 पंचायत के मात्र दो वार्ड गठित किए गए हैं जिससे क्षेत्र से जिला परिषद के लिए अब तीन सदस्यों की जगह मात्र दो सदस्य चुने जाएंगे और उससे विकास पर प्रक्रिया प्रभावित होगी । इस मौके पर  प्रतिनिधिमंडल में शामिल पंचायत समिति संगड़ाह के पूर्व अध्यक्ष मेला राम शर्मा ने  उपायुक्त को बताया कि  संगड़ाह विकासखंड में पिछड़े इलाकों की 44 पंचायत मैं मात्र दो जिला परिषद वार्ड बनाए जाने से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है और इसी कारण नियमों के अनुसार जिलाधीश के समक्ष आपत्तियां दर्ज की गई है ताकि इस क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए 44 पंचायतों के कम से कम तीन बार्ड बनाए जाने चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में पंचायत समिति नाहन की अध्यक्ष अनीता शर्मा, जिला भाजपा से मीडिया सह प्रभारी प्रताप रावत, संगड़ाह भाजपा मंडल के अध्यक्ष बलवीर ठाकुर और और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सोम प्रकाश शर्मा एवं लायक राम शर्मा भी उपस्थित रहे।उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस पर तर्कसंगत विचार विमर्श किया जाएगा और पिछड़े क्षेत्र की समस्याओं को ध्यान में रखते हुऎ दर्ज की गई आपत्तियों पर उचित निर्णय लिया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.