Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मंत्री के साथ कांग्रेस प्रत्याशी ने दलबल के साथ भरा शिलाई में नॉमिनेशन
    सिरमौर

    मंत्री के साथ कांग्रेस प्रत्याशी ने दलबल के साथ भरा शिलाई में नॉमिनेशन

    By Himachal VartaMay 9, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव और स्थानीय निकाय के चुनाव को लेकर इन दोनों नामांकन प्रक्रिया चल रही है। नामांकन के दूसरे दिन जिला सिरमौर के सभी उप मंडलों में प्रत्याशियों द्वारा प्रधान, उप प्रधान, बीडीसी और जिला परिषद के लिए अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। निर्वाचन आयोग के नियम के मुताबिक चुनाव अधिकारी के समक्ष जब नामांकन दाखिल करना होता है। उस समय उक्त अधिकारी के केबिन में 5 से अधिक लोग नामांकन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते हैं,  लेकिन जिला सिरमौर के शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के लिए निर्वाचन आयोग के कायदे कानून मायने नहीं रखते हैं।
    मामला उपमंडल शिलाई का है जहां आज कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने एसडीएम शिलाई के समक्ष जिला परिषद के शिलाई वार्ड लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उद्योग मंत्री के साथ करीब दो दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ता एसडीम के कार्यालय में उपस्थित रहे , जबकि नियम के मुताबिक केवल पांच लोग ही नामांकन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
    बताते हैं की शिलाई और रेणुका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जब नामांकन दाखिल किए गए उस दौरान एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता नॉमिनेशन फाइल करते समय निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में मौजूद रहे। जबकि अन्य स्थानों पर केवल मात्र पांच लोग ही नामांकन प्रक्रिया में शामिल हुए। इस बारे में जब एसडीएम शिलाई  जसपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह सही है कि नियम के मुताबिक पांच लोग ही नॉमिनेशन फाइल करते समय कार्यालय में उपस्थित रह सकते हैं।
    उन्होंने कहा कि उस समय लोगों को बाहर जाने के लिए भी कहा लेकिन वह लोग मंत्री जी के साथ कार्यालय में ही मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.