नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन स्थित कैरियर एकेडमी स्कूल में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को माँ के प्रेम, त्याग, समर्पण और परिवार में उनके महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविता एवं लघु प्रस्तुतियों के माध्यम से मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। सभी प्रस्तुतियों में मातृ शक्ति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम में अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति रही तथा पूरा माहौल शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ा रहा।
कार्यक्रम के दौरान इंटर हाउस माइम प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसका विषय “माँ का प्रेम एवं परिवार में उनका योगदान” रखा गया। विद्यार्थियों ने बिना संवाद के केवल अभिनय और भाव-भंगिमा के माध्यम से सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में सभी हाउसों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिणामों में एटलांटिक हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, पैसिफिक हाउस द्वितीय स्थान पर रहा तथा इंडियन हाउस ने तृतीय स्थान हासिल किया
