नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं एवं 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता का नया इतिहास रचा।10वीं कक्षा में विद्यालय की छात्रा रिशिता सभरवाल ने 99% अंक प्राप्त कर हिमाचल प्रदेश में सातवाँ स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त निमरत कौर ने 98.29%, आयुष पंवार ने 98%, दिया गुप्ता ने 97.86%, आशुतोष ठाकुर ने 96.71%, अनमोल गौतम ने 96.29%, शुभांगी ने 96.14%, प्रियांश सिसोदिया ने 95.86%, रमित शर्मा ने 95.57%, गुंजन ने 95.29%, उमंग शर्मा ने 95.29% तथा चैतन्य ने 95.14% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के 12 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 20 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा शिक्षकों रोहिणी, शिवी अत्री, कुलदीप सिंह, शॉली, नवदीप, नेहा बेग, शाकिर अली एवं संदीप को ₹5000 की राशि देकर सम्मानित किया गया। उनके विषयों में शत-प्रतिशत परिणाम एवं उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने इसे शिक्षकों की मेहनत, समर्पण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का परिणाम बताया। करियर अकादमी का बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट में स्थान बनाने का सिलसिला लगातार जारी है। गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 में भी विद्यालय के छात्र अनुराग ने हिमाचल प्रदेश में सातवाँ तथा अरुण ने नौवाँ स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया था।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22
