नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पुलिस थाना माजरा की टीम गश्त के दौरान उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जगतपुर क्षेत्र में एक टेम्पो में नशीले कैप्सूल ले जाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए वाहन नंबर HP17F-7072 को रोककर तलाशी ली, जिसमें वाहन चालक अरशद अली, निवासी जगतपुर, डाकघर माजरा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर से जुड़े वाहन की जांच की गई।तलाशी के दौरान वाहन से कुल 90 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। बरामद नशीले कैप्सूल के आधार पर पुलिस थाना माजरा में आरोपी के विरुद्ध NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि नशीले पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला और इसके स्रोत का पता लगाया जा सके। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद कैप्सूल कहां से लाए गए थे तथा इनकी सप्लाई किन क्षेत्रों में की जानी थी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Monday, September 28
