नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के थाना माजरा के अंतर्गत कोलर क्षेत्र में दुकानदार पर धारदार हथियार और डंडों से हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार इस मामले में 11 मई 2026 को थाना माजरा में अभियोग दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर के निर्देश पर थाना माजरा पुलिस और साइबर टीम सहित विशेष जांच टीमें गठित की गई थीं। पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल लोकेशन और अन्य सूचनाओं के आधार पर हरियाणा में लगातार दबिश दी। जांच के दौरान मुख्य आरोपी रमन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल दो वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित संलिप्त व्यक्तियों की पहचान के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से मामले को लेकर पूछताछ जारी है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से चार दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
