Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में 67.24 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ- जिला निर्वाचन अधिकारी
    सिरमौर

    सिरमौर में 67.24 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ- जिला निर्वाचन अधिकारी

    By Himachal VartaMay 17, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर में शहरी निकायों के चुनाव के लिए आज  हुए मतदान में कुल 67.24   प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है, जिसमें 68.37 प्रतिशत पुरुष मतदाता तथा  66.13 प्रतिशत महिला मतदाताओं व  75 प्रतिशत थर्ड जेंडर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद नाहन, में 67.39 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि नाहन नगर परिषद में कुल 19 हजार, 876 मतदाताओं में से 13 हजार, 394 मतदाताओं ने मतदान किया। 10 हजार, 61 महिला मतदाताओं  में से 6 हजार, 662 महिला मतदाताओं ने  अपने मताधिकार का प्रयोग किया है तथा 9 हजार, 814 पुरुष मतदाताओं में से 6 हजार, 731 मतदाताओं व 01 थर्ड जेंडर मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
    उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब में 65.87 प्रतिशत मतदान हुआ है। नगर परिषद पांवटा साहिब में कुल 18 हजार, 248 मतदाताओं में से 12 हजार, 20 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें कुल 9 हजार, 174 पुरुष मतदाताओं में से 6 हजार, 144  पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया जबकि 9 हजार, 72 महिला मतदाताओं में से 5 हजार, 875 महिला मतदाताओं व 02 थर्ड जेंडर मतदाताओं में से 01 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

    इसी प्रकार नगर पंचायत राजगढ़ में 78.04 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत राजगढ़ में कुल 1982 मतदाताओं में से 1554 मतदाओं ने मतदान किया है। उन्होंने बताया कि 981 पुरूष मतदाताओं में से 777 पुरूष मतदाता तथा 01 हजार महिला मतदाताओं में से 776 महिला मतदाताओं व 01 थर्ड  जेंडर   मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
    उपायुक्त ने बताया कि जिला के नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब तथा नगर पंचायत राजगढ़ के सभी 55 मतदान केंद्रों  पर मतदान प्रक्रिया प्रातः 7ः00 बजे निर्धारित समय पर शुरू कर दी गई।
    उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। मतदान के लिए पहली बार भाग लेने वाले युवा मतदाताओं एवं वरिष्ठ मतदाताओं, महिला मतदाताओं तथा दिव्यांगजन मतदाताओं ने इस  लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपना योगदान दिया। उपायुक्त ने मतदान में रूचि दिखाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में योगदान देने के लिए सभी श्रेणी के मतदाताओं का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
    उपायुक्त ने नगर परिषद नाहन के सभी मतदान केंद्रों का स्वयं निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया तथा व्यवस्थाओं व मतदाताओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना कक्ष का निरीक्षण भी किया तथा मतगणना प्रक्रिया व परिणामों की घोषणा संबंधी तैयारियों का जायजा लिया और इस चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.