नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) शिमला हाइवे पर निहोग के पास तेज रफ्तार HRTC बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक-युवती घायल हो गए। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शिकायतकर्ता लड़की ने बताया कि वह अकाल कॉलेज बडू साहिब से वह अपने जानकार कल्प शर्मा के साथ बाइक नं0 HP71-7381 पर भूर्षिग महादेव मंदिर सराहां दर्शन करने गई थी। निहोग के पास नाहन की तरफ HRTC बस नं0 HP18B-9838 तेज रफ्तार में मोड़ पर इनकी दिशा में आई व बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसा में इन दोनों को चोटें आईं। एसपी ने बताया कि बस चालक कुशल शर्मा पुत्र सत्यानन्द शर्मा, निवासी डा0 कोटला मोलर, तह0 ददाहू के खिलाफ धारा 281, 125A BNS के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। तफतीश जारी है। शिकायतकर्ता के अनुसार हादसा बस चालक की तेज गति व लापरवाही से हुआ है।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Monday, September 28
