Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»खंबों पर नंगी तारो का मकड़जाल, दे रहा है हादसों को न्योता
    सिरमौर

    खंबों पर नंगी तारो का मकड़जाल, दे रहा है हादसों को न्योता

    By Himachal VartaMay 25, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-शहर की कुम्हार गली में बिजली के खम्बों पर तारों का मकड़ जाल और कई जगह करंट की नंगी सर्विस लाईने सालों से अनहोनी को न्योता दे रही है । इस गली में रहने वाले लोग डर के साये में रहने को मजबूर है। आरोप है कि जब हाई वोल्टेज आती है तो आग लगने का अंदेशा हो जाता है।  कुम्हार गली निवासी सेवा निवृत्त पुलिस निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि लाइनों में सुधार करने के लिए बिजली विभाग के एक्सीयन, एसडीओ को कई बार शिकायत की गई लेकिन स्थिति नही सुधरी। उन्होंने ने बताया कि  10 मई को हाई वोल्टेज के कारण गली में।कई लोगों यहां बिजली के उपकरणों को   भारी नुकसान हो चुका है।
    यहां के निवासियों ने विभाग को 2016 व 2024 में भी पत्र लिखकर यह गुहार लगा चुके हैं कि सुरक्षा की दृष्टि से बिजली के पोल्स पर जो तारों का मकड़जाल फैला है उसको हटाया जाए।  करंट की नंगी सर्विस लाइनो को क वर किया जाए। जिनसे  बरसात में करंट फैलता जाता और नोनिहालो के लिए खतरा बढ़ जाता है । आरोप है कि अभी तक विभाग नही जागा यहां तक बीते माह छोटा चौक बाजार में रात के समय स्पार्किंग से पोल में लगीं आग से सबक नहीं सीखा। यह घटना रात में घटी थी, अगर दिन में हो जाती तो गली नुमा बाज़ार आग की चपेट में आ सकता था। इस अग्नि कांड में विभाग का केबल जलने से लाखों का नुकसान हुआ था। ज्यादातर शहर की संकरी गलियों में   लगे खंबों अवैध रूप से लगाई गई केबल्स से अटे पड़े हैं और अग्नि कांड को न्योता दे रहे हैं, रोजाना कहीं न कहीं हाई वोल्टेज से स्पार्किंग भी चल रहती है। लोगों की सुरक्षा और जानोमाल दांव पर लगा। बिजली विभाग के अफसरों व शहर में वोट बटोरने वाले नेताओं ने इस गम्भीर, ज्वलंत समस्या से हजारों लोगों को निजात दिलाने की बजाए चुप्पी साध रखी है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.