Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    सिरमौर

    उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की

    By Himachal VartaJune 2, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-भारत सरकार के गृह मंत्रालय के जनगणना निदेशालय द्वारा संचालित जनगणना-2027 कार्यक्रम के तहत सिरमौर जिला में स्वगणना प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने स्वयं ऑनलाइन माध्यम से स्वगणना करते हुए पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज की और जिला के लोगों से भी इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि एक जून से 15 जून 2026 तक स्वगणना पोर्टल पर कोई भी नागरिक स्वयं अपना और अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकता है। उन्होंने कहा कि स्वगणना एक विशेष सुविधा है, जिसके माध्यम से लोग घर बैठे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं। यह सुविधा केवल 15 दिनों के लिए उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि स्वगणना प्रक्रिया जनगणना को अधिक सुगम, व्यवस्थित और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे नागरिकों को अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने का अवसर मिलेगा तथा आगामी सर्वेक्षण प्रक्रिया को भी बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा।उपायुक्त ने जिला के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे निर्धारित अवधि के भीतर स्वगणना का विकल्प अपनाकर जनगणना-2027 अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता से जनगणना के आंकड़े और अधिक सटीक एवं विश्वसनीय बनेंगे, जो भविष्य की विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रियंका वर्मा ने कहा कि प्रशासन इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता गतिविधियां भी संचालित कर रहा है ताकि अधिकाधिक नागरिक स्वगणना सुविधा का लाभ उठा सकें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.