नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-पहाड़ी क्षेत्र में मानसून के दौरान सड़कों को सुचारू रखना सबसे बड़ी चुनौती माना जाता है। इसी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग नाहन मंडल ने बरसात के मौसम से निपटने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग ने संभावित भूस्खलन, सड़क अवरोध और यातायात बाधित होने जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए मशीनरी और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा है।लोक निर्माण विभाग नाहन मंडल के अधिशासी अभियंता आलोक जवनेजा ने बताया कि मानसून के दौरान सड़कों को होने वाले नुकसान और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 15 से अधिक मशीनों को विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में तैयार रखा गया है। विभागीय कर्मचारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि नाहन मंडल के अंतर्गत लगभग 500 किलोमीटर सड़क नेटवर्क आता है। बरसात के दौरान किसी भी सड़क पर यातायात लंबे समय तक बाधित न रहे, इसके लिए त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सभी फील्ड कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।अधिशासी अभियंता ने बताया कि मानसून सीजन को देखते हुए कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं और उन्हें आपात स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। विभाग की ओर से आपदा जैसी परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन भी किया जा चुका है। उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सड़कों के किनारे बहने वाले नालों या जल निकासी मार्गों में अवैध डंपिंग से बरसात के दौरान भारी नुकसान हो सकता है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध डंपिंग के कारण लोक निर्माण विभाग की सड़क या अन्य सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचता है।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27