नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र में बेमौसमी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। शुक्रवार शाम और शनिवार को बदले मौसम ने क्षेत्र की नकदी फसलों पर ऐसा कहर बरपाया कि कई गांवों में खेतों में खड़ी टमाटर और शिमला मिर्च की फसलें पूरी तरह बिछ गईं। किसानों का दावा है कि नुकसान करोड़ों रुपये तक पहुंच सकता है।पच्छाद के सिरमौरी मंदिर, डिंगरी सरजेट, भैलन, डिंगरी धिनी, मढ़ीघाट, जयहर, शाडिया, शौटी, मासरिया और नारग समेत अनेक क्षेत्रों में तेज तूफान और ओलावृष्टि ने सबसे अधिक नुकसान टमाटर और शिमला मिर्च की फसलों को पहुंचाया। कई स्थानों पर पौधों की टहनियां टूट गईं, जबकि तैयार हो रही फसल जमीन पर गिरकर खराब हो गई।किसानों का कहना है कि तीन से चार माह की मेहनत कुछ घंटों में बर्बाद हो गई। जिस फसल से उन्हें पूरे साल की आय की उम्मीद थी, वह अब तबाही के कगार पर पहुंच गई है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि एक सीजन में टमाटर और शिमला मिर्च की खेती पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं और अब उत्पादन शुरू होने से पहले ही फसल को भारी झटका लग गया है। डिंगरी सरजेट के प्रताप सिंह, जितेंद्र ठाकुर और योगेंद्र सिंह, डिंगरी धिनी के कुलदीप ठाकुर, शौटी के हितेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह तथा शाडिया के नरदेव ठाकुर सहित कई किसानों ने प्रशासन और कृषि विभाग से तत्काल नुकसान का सर्वे करवाने तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27
