Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    सिरमौर

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल

    By Himachal VartaJune 16, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– जिला सिरमौर की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने भाजपा की रीति-नीति और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी परिवार का हिस्सा बनने का निर्णय लिया। संदीप शर्मा कांग्रेस संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहे हैं। वह जिला महासचिव, जिला मीडिया प्रभारी तथा नाहन विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। संगठनात्मक कार्यों और जनसंपर्क में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। भाजपा में शामिल होने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। पार्टी की ओर से विश्वास व्यक्त किया गया कि संदीप शर्मा का अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति उनका संकल्प संगठन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने कहा कि सिरमौर और हिमाचल प्रदेश के विकास तथा जनकल्याण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर कार्य करेंगे। संदीप शर्मा के भाजपा में शामिल होने को जिले की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.