नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन के होटल कबीर में शुरू हुई वर्मा ज्वैलर्स सोलन की विशेष आभूषण प्रदर्शनी ने पहले ही दिन बड़ी संख्या में ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। चार दिनों तक चलने वाली इस एक्सक्लूसिव एग्जीबिशन में पारंपरिक और आधुनिक आभूषणों का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।प्रदर्शनी के दौरान वर्मा ज्वैलर्स ने ग्राहकों के लिए कई विशेष ऑफर भी पेश किए हैं। 75 हजार रुपये या उससे अधिक के सोने के आभूषणों की खरीद तथा 50 हजार रुपये या उससे अधिक के डायमंड आभूषणों की खरीद पर ग्राहकों को सोने का सिक्का उपहार स्वरूप दिया जा रहा है। इसके अलावा सिरमौर के ग्राहकों के लिए विशेष एक्सचेंज बोनस योजना भी शुरू की गई है। यदि कोई ग्राहक अपने पुराने सोने के आभूषण एक्सचेंज करता है तो आभूषणों की निर्धारित कीमत के अतिरिक्त 3 हजार रुपये का बोनस भी दिया जाएगा।सोने की बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखते हुए वर्मा ज्वैलर्स ने हल्के वजन वाली आकर्षक ज्वेलरी की विस्तृत श्रृंखला भी प्रदर्शनी में उतारी है। 24 कैरेट के साथ-साथ 9 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी तथा 18 कैरेट और 14 कैरेट डायमंड ज्वेलरी ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवाई गई है, जिससे हर बजट के ग्राहकों को बेहतर विकल्प मिल सकें। प्रदर्शनी में एंटीक ज्वेलरी, जड़ाऊ आभूषण, हिमाचली पारंपरिक डिजाइन, ब्राइडल कलेक्शन, टेंपल ज्वेलरी, कुंदन सेट, पोल्की डिजाइन, रोज गोल्ड कलेक्शन, डायमंड नेकलेस सेट, हल्के वजन की दैनिक उपयोग की ज्वेलरी, आधुनिक फैशन कलेक्शन और विशेष अवसरों के लिए तैयार किए गए प्रीमियम डिजाइनों को प्रदर्शित किया गया है। कई ऐसे नए डिजाइन भी ग्राहकों के लिए प्रस्तुत किए गए हैं जो पहले स्थानीय बाजार में देखने को नहीं मिले।
Breakng
- 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
- उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
- राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
- सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
- पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
- नाहन मेडिकल कॉलेज की बदहाली कांग्रेस सरकार कब ठीक करेगी : डा राजीव बिंदल
Wednesday, August 12
