Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
    • राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
    • सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
    • पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
    • नाहन मेडिकल कॉलेज की बदहाली कांग्रेस सरकार कब ठीक करेगी : डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, August 12
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    सिरमौर

    अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश

    By Himachal VartaJune 25, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) विद्यार्थियों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में अग्निशमन विभाग द्वारा एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर विभाग के फायरमैन  श्री राजेश  कुमार, जय प्रकाश तथा प्रदीप कुमार ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आग लगने के तत्व , इस स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, आपातकालीन निकासी प्रक्रिया तथा अग्निशमन उपकरणों के प्रभावी उपयोग की जानकारी प्रदान की।
    सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने अग्नि दुर्घटनाओं के कारणों, उनसे बचाव के उपायों तथा समय रहते सतर्कता बरतने के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी देखा तथा विभिन्न सुरक्षा संबंधी जानकारियाँ प्राप्त कीं।

    विद्यालय की निदेशक एवं प्रधानाचार्या देविंदर कौर साहनी ने अग्नि शमन विभाग का धन्यवाद करते हुए कहा कि कहा कि विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवनोपयोगी कौशल एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान करना भी विद्यालय की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को आपात परिस्थितियों में सही निर्णय लेने और स्वयं तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्षम बनाते हैं।

    विद्यालय के चेयरमैन अनिल जैन एवं महासचिव सचिन जैन ने अपने संयुक्त संदेश में कहा कि सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही किसी भी दुर्घटना से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनकी सुरक्षा और आपदा प्रबंधन संबंधी समझ को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को अपने परिवार एवं समाज तक पहुँचाकर जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

    कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने इस उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सत्र की सराहना करते हुए इसे अत्यंत लाभदायक बताया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
    • राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
    • सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
    • पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.