नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान को अब नई रफ्तार मिलने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीनें मिल गई हैं, जिनकी मदद से अब दूर-दराज़ के क्षेत्रों में भी लोगों के घर-घर जाकर एक्स-रे किए जा सकेंगे। यही नहीं, ये मशीनें आयुष्मान शिविरों में भी मरीजों के लिए काफी उपयोगी साबित होंगी।नाहन में आज स्वास्थ्य विभाग की बैठक आयोजित हुई जिसमे विशेष रूप से टीबी मुक्त अभियान को लेकर चर्चा की गईटीबी उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त 4 हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इन पोर्टेबल मशीनों की सहायता से स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही हैं, जिससे टीबी के मरीजों की समय रहते पहचान संभव हो रही है। BMO धगेडा डॉ. मोनिशा अग्रवाल ने बताया कि इन मशीनों का उपयोग केवल टीबी जांच तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आयुष्मान आरोग्य शिविरों में भी मरीजों के एक्स-रे किए जा सकेंगे। विशेष रूप से दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब एक्स-रे सुविधा के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में अब तक लगभग 12 हजार लोगों के एक्स-रे किए जा चुके हैं, जबकि वर्ष 2026 में टीबी के 260 मामले सामने आए हैं। विभाग का लक्ष्य समय पर जांच और उपचार के माध्यम से जिले को टीबी मुक्त बनाना है।
Breakng
- गरीब परिवार पर टूटा कहर, देर रात रसोई पर गिरा विशाल बरगद का पेड़
- राजमार्ग और ज़िला की अन्य सड़कें किसानों-बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल
- प्रदेश सरकार जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल
- कार टायर चोरी में चीड़ावाली का निवासी मास्टरमाइंड पुलिस हिरासत में
- प्रथम अगस्त से 07 अगस्त तक ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ किया जाएगा आयोजित
- राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को
Friday, July 31
