नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पच्छाद की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कांगर घाट से आगे धरयार कैंची के पास एक पिकअप वाहन संख्या HP-71-4518 को देखा, जिसके डाले में नीली तिरपाल के नीचे सामान संदिग्ध अवस्था में ढका हुआ था। संदेह होने पर पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की। पूछताछ के दौरान वाहन चालक ने अपना नाम सर्वेश ठाकुर पुत्र श्री जगमोहन सिंह, निवासी गांव बन्नो, डाकघर शाडिया, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर तथा साथ बैठे व्यक्ति ने रोबिन पुत्र श्री प्रेमलाल ठाकुर, निवासी गांव कथेड़, डाकघर मल्होटी, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर बताया। एसपी ने बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान उसके अंदर बिरोजा के कुल 119 टिन लोड पाए गए। पुलिस द्वारा उक्त बिरोजा के रात्रिकालीन परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज, लाइसेंस अथवा परमिट प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन दोनों व्यक्ति कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पच्छाद मे मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।
Breakng
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
- कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में बनी सिरमौर चैंपियन
Sunday, September 27
