नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का सफल आयोजन केवल किसी एक विभाग की नहीं, बल्कि सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय एवं सहयोग की भावना से कार्य करते हुए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि समारोह का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चौगान मैदान, नाहन में किया जाएगा। समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों तथा सुरक्षा बलों की आकर्षक परेड एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। कार्यक्रम के उपरांत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं प्रदान करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को समारोह से संबंधित तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित की जाएं, ताकि राष्ट्रीय पर्व गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
Breakng
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
- कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में बनी सिरमौर चैंपियन
Sunday, September 27
