Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधि आपसी समन्वय के साथ करें कार्य – दिव्यांशु सिंगल
    • विवाह सहायता योजना से कामगार परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा पुबोवाल तालाब
    • बड़ा लक्ष्य तय करें, मेहनत और आत्मविश्वास से आगे बढ़ें : जतिन लाल
    • शिलाई खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हाई स्कूल नाया के नौनिहालों ने अपना दबदबा दिखाया
    • रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक विकसित होगा ‘न्यू हरोली विकास पथ’: मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»बड़ा लक्ष्य तय करें, मेहनत और आत्मविश्वास से आगे बढ़ें : जतिन लाल
    ऊना

    बड़ा लक्ष्य तय करें, मेहनत और आत्मविश्वास से आगे बढ़ें : जतिन लाल

    By Himachal VartaSeptember 7, 2026
    Facebook WhatsApp
    ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को ‘अपना विद्यालय-हिमाचल स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम’ के तहत गोद लिए गए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला -2 ऊना में छात्रों के साथ संवाद किया। उन्होंने छात्रों को जीवन में बड़ा लक्ष्य निर्धारित करने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नशे से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने का भी आह्वान किया।उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता को पहचानकर भविष्य की दिशा तय करें। जीवन में चुनौतियां आती हैं, लेकिन उनसे घबराने के बजाय आत्मविश्वास के साथ उनका सामना करना चाहिए। उन्होंने छात्रों से बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए लगातार प्रयास करते रहने को कहा। संवाद सत्र में छात्रों ने करियर, प्रशासन और शिक्षा से जुड़े विभिन्न सवाल उपायुक्त के समक्ष रखे। उपायुक्त ने सहज अंदाज में उनके सवालों के जवाब दिए तथा उन्हें करियर को लेकर स्पष्ट सोच विकसित करने, अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखने और लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहने के लिए मार्गदर्शन दिया। विद्यालय में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में उपायुक्त ने बैडमिंटन कोर्ट के लिए मैट और फ्लड लाइट उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुविधाएं जल्द ही उपलब्ध कराई जाएंगी। उल्लेखनीय हांकी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल ‘अपना विद्यालय-हिमाचल स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम’ के तहत ऊना जिले में प्रथम चरण में 83 सरकारी विद्यालयों को शामिल किया गया है। विभिन्न प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों ने इन विद्यालयों को गोद लिया है। उपायुक्त जतिन लाल ने स्वयं जिले के चार सरकारी विद्यालय गोद लिए हैं और इनमें नियमित रूप से जाकर विद्यार्थियों से संवाद करते हैं तथा विद्यालयों की आवश्यकताओं की जानकारी लेते हैं। कार्यक्रम की मूल भावना अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता और विद्यार्थियों के साथ नियमित संवाद के माध्यम से उन्हें मार्गदर्शन एवं प्रेरणा देना है। इसके तहत विद्यार्थियों को करियर गाइडेंस, व्यक्तित्व विकास, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और सकारात्मक जीवन दृष्टि जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देने के साथ विद्यालयों की आवश्यकताओं के अनुरूप खेल, लाइब्रेरी, आईसीटी और अन्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधि आपसी समन्वय के साथ करें कार्य – दिव्यांशु सिंगल
    • विवाह सहायता योजना से कामगार परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा पुबोवाल तालाब
    • बड़ा लक्ष्य तय करें, मेहनत और आत्मविश्वास से आगे बढ़ें : जतिन लाल
    • शिलाई खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हाई स्कूल नाया के नौनिहालों ने अपना दबदबा दिखाया
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.