नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-उप मंडलाधिकारी नाहन एवं संयुक्त आयुक्त त्रिलोकपुर मंदिर न्यास राजीव सांख्यान ने अश्वनी नवरात्रि 2026 के समापन अवसर पर सिरमौर जिला के प्रसिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया बाला सुन्दरी मंदिर त्रिलोकपुर में परिवार सहित विधिवत पूजा अर्चना, हवन यज्ञ अनुष्ठान तथा कन्या पूजन किया।
उन्होंने बताया श्री महामाया माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में अश्विनी नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के मंदिर में पहुंचे और मेले के दौरान लगभग 132700 श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में शीश नवाकर अपनी हाजिरी लगाई तथा श्रद्धालुओं द्वारा कुल 1,67,04287 रुपये का नगद चढ़ावा चढ़ाया गया। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं द्वारा 279 ग्राम 300 मिलीग्राम सोना तथा 21350 ग्राम चांदी का चढ़ावा माता के चरणों में अर्पित किया। उन्होंने मेले के शांतिप्रिय व सफल आयोजन हेतु सभी कर्मचारियों व पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रभारी मंदिर न्यास त्रिलोकपुर विजय पाल व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
