नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केवल प्रशिक्षण देना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उन्हें अपने हुनर का प्रदर्शन करने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाना भी जरूरी है। इसी सोच को साकार करने की दिशा में करवा चौथ के उपलक्ष्य पर नाहन की महलात की घाटी में निशुल्क मेहंदी-श्रृंगार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने जहां करवा चौथ के लिए मेहंदी लगवाई, वहीं यूको आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त युवतियों को अपनी कला और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर भी मिला। नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष उपमा धीमान ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुबह नौ बजे शुरू हुए इस आयोजन में देर शाम तक महिलाओं और युवतियों की आवाजाही बनी रही। कार्यक्रम में सभी वर्गों की महिलाओं के लिए निशुल्क मेहंदी लगाने और जलपान की व्यवस्था की गई थी। नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उनके हुनर को पहचान दिलाना और उसे आगे बढ़ाने के अवसर देना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं यूको आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं और प्रशिक्षण के महत्व को समझती हैं। इसी उद्देश्य से संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त युवतियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हो।
Breakng
- करवा चौथ पर मेहंदी के रंगों के बीच स्वावलंबन पर उपमा धीमान ने प्रशिक्षित युवतियों को दिया हुनर दिखाने का मंच
- पांवटा साहिब-शिलाई सड़क पर पिकअप से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौके पर मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल
- नाहन हिंसक संघर्ष में दोनों पक्षों के 10 से 12 लोग पूछताछ के लिए तलब
- दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत आवश्यक आदेश
- शिलाई विस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क सुविधाओं का हो रहा विस्तार- हर्षवर्धन चौहान
- महामाया बालासुंदरी त्रिलोकपुर मंदिर के अश्विनी नवरात्रों का एसडीएम राजीव सांख्यान ने विधिवत समापन किया
Wednesday, October 28
