Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ पाने के लिए आधार सीडिंग करवाये लाभार्थी
    • अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित समिति की बैठक आयोजित
    • अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले को लेकर रेणुका घाट पर प्रतिदिन होगी माँ रेणुका की आरती
    • रोटरी क्लब नाहन ने दीपावली पर्व पर जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल
    • हाब्बन में एफपीओ और स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता के गुर सिखाए
    • तम्बाकू मुक्त युवा अभियान-4.0’ के तहत तैयार कार्य योजना पर तत्परता से करें कार्यः उपायुक्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, November 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»तम्बाकू मुक्त युवा अभियान-4.0’ के तहत तैयार कार्य योजना पर तत्परता से करें कार्यः उपायुक्त
    सिरमौर

    तम्बाकू मुक्त युवा अभियान-4.0’ के तहत तैयार कार्य योजना पर तत्परता से करें कार्यः उपायुक्त

    By Himachal VartaNovember 4, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने कहा कि तंबाकू मुक्त युवा अभियान का उद्देश्य तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना तथा सिरमौर को तम्बाकू मुक्त जिला बनाना है। प्रियंका वर्मा आज यहां जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान-4.0’ के अंतर्गत आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।
    उपायुक्त ने कहा कि 60 दिन का तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0, 28 अक्टूबर से 26 दिसंबर 2026 तक चलाया जा रहा है। उन्होंने इस अभियान के तहत गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति को तम्बाकू मुक्त युवा अभियान-4.0’ के तहत तैयार की गई कार्य योजना पर तत्परता से कार्य करने पर बल दिया। कोटपा (विज्ञापन का निषेध तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, आपूर्ति और वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2003 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध, तम्बाकू उत्पादों के विज्ञापन पर रोक, नाबालिकों को तम्बाकू उत्पाद विक्रय पर प्रतिबंध तथा शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध है। इसकी अनुपालना कड़ाई से की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ विशेष कर युवाओं को नशे की कुरीतियों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने संबंधित विभाग को तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थानों में वृद्धि करने के साथ-साथ ग्रामीण स्तर पर 50 गांवों को तम्बाकू मुक्त करने के निर्देश दिए।
    प्रियंका वर्मा ने कहा कि अधिनियम का उल्लंघन करने पर विधि सम्मत त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए ताकि नशाखोरी पर अंकुश लगाया जा सके। इसके लिए समय-समय पर गठित कार्य बल को होटलों, सार्वजनिक स्थानों तथा संवेदनशील स्थानों का समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के साथ-साथ चालान भी करने चाहिए। उन्होंने जिला की नगर परिषद तथा नगर पंचायत के माध्यम से कूड़ा एकत्रित करने वाली स्वच्छता गाड़ियों में एंटी टोबैको जिंगल के माध्यम से आमजन को तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए।
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. राकेश प्रताप ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। उन्होंने अवगत करवाया कि 28 अक्टूबर से 26 दिसम्बर, 2026 तक विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, शहरी निकायों, पंचायती राज संस्थाओं व अन्य सभी प्रशासनिक संस्थानों के सहयोग से तम्बाकू मुक्त अभियान 4.0 को कार्यान्वित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से  विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं को तम्बाकू व अन्य नशों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है।
    बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को इस अभियान के तहत शपथ भी दिलाई गई।
    जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वी के सांगल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ पाने के लिए आधार सीडिंग करवाये लाभार्थी
    • अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित समिति की बैठक आयोजित
    • अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले को लेकर रेणुका घाट पर प्रतिदिन होगी माँ रेणुका की आरती
    • रोटरी क्लब नाहन ने दीपावली पर्व पर जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल
    • हाब्बन में एफपीओ और स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता के गुर सिखाए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.