Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • दीपावली पर कांग्रेस नेता के बेटे का आकस्मिक निधन, छाया मातम
    • सतौन में 53 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
    • कालाअंब में STF की टीम ने दो युवकों से 11.46 ग्राम चिट्टा किया बरामद, अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे
    • संगड़ाह में होम गार्ड के जवान के सिर पर मारा पत्थर, घायल जवान की शिकायत पर मामला दर्ज
    • नाहन-शिमला नेशनल हाईवे पर लादू के जंगल में मिला महिला का शव
    • राजगढ़ मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, November 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»दीपावली पर कांग्रेस नेता के बेटे का आकस्मिक निधन, छाया मातम
    सिरमौर

    दीपावली पर कांग्रेस नेता के बेटे का आकस्मिक निधन, छाया मातम

    By Himachal VartaNovember 9, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-दीपावली के पावन पर्व पर जहां पूरा क्षेत्र दीपों की रोशनी और खुशियों में डूबा हुआ था, वहीं शिलाई क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य रंजीत सिंह नेगी के पुत्र विशाल नेगी का दीपावली की रात दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। इस हृदय विदारक घटना ने न केवल परिवार की दीपावली की खुशियों को मातम में बदल दिया, बल्कि पूरे शिलाई क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपावली की रात विशाल नेगी के सीने में अचानक तेज दर्द उठा।
    उनकी तबीयत बिगड़ते देख परिजन घबरा गए और बिना देर किए उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद सूचना के सामने आते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर में दीपावली के दीप जल रहे थे, वहां अचानक मातम छा गया। बताया जा रहा है कि विशाल नेगी पिछले काफी लंबे समय से बीमारी से भी जूझ रहे थे। ऐसे में दीपावली की रात उनके आकस्मिक निधन की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया।
     क्षेत्र के लोगों के लिए यह विश्वास करना भी मुश्किल हो रहा है कि दीपावली की खुशियों के बीच एक परिवार को अपने लाडले बेटे को हमेशा के लिए खोना पड़ा। विशाल नेगी के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े व्यक्तियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp







    Recent
    • दीपावली पर कांग्रेस नेता के बेटे का आकस्मिक निधन, छाया मातम
    • सतौन में 53 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
    • कालाअंब में STF की टीम ने दो युवकों से 11.46 ग्राम चिट्टा किया बरामद, अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे
    • संगड़ाह में होम गार्ड के जवान के सिर पर मारा पत्थर, घायल जवान की शिकायत पर मामला दर्ज
    • नाहन-शिमला नेशनल हाईवे पर लादू के जंगल में मिला महिला का शव
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.