नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में STF शिमला की टीम ने कालाअंब थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को 11.46 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हरियाणा के जिला अंबाला के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर को STF शिमला की टीम कालाअंब क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि मोटरसाइकिल नंबर HR02AJ4689 पर सवार दो व्यक्ति नशीले पदार्थ की खेप लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से 11.46 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान गगनदीप (32) निवासी बेरखेड़ी माजरा तथा सन्नी कुमार (30) निवासी सकरपुरा, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।
Breakng
- सतौन में 53 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
- कालाअंब में STF की टीम ने दो युवकों से 11.46 ग्राम चिट्टा किया बरामद, अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे
- संगड़ाह में होम गार्ड के जवान के सिर पर मारा पत्थर, घायल जवान की शिकायत पर मामला दर्ज
- नाहन-शिमला नेशनल हाईवे पर लादू के जंगल में मिला महिला का शव
- राजगढ़ मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित
- एचआरटीसी की सर्विस पर विक्रम वर्मा ने उठाए सवाल
Monday, November 9
