Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पच्छाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 7 पद भरे जाएंगे- सीडीपीओ
    • रोटरी के नवनियुक्त प्रधान ने की उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मुलाकात
    • छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा..
    • विधान सभा उपाध्यक्ष का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
    • सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
    • किंकरी देवी के नाम पर संगडाह में प्रस्तावित पार्क का अधूरा निर्माण कार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 11
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सतीश ठाकुर बने सिरमौर भाजपा के जिला सचिव
    हिमाचल प्रदेश

    सतीश ठाकुर बने सिरमौर भाजपा के जिला सचिव

    By Himachal VartaJune 11, 2020
    Facebook WhatsApp
    himachal varta

    नाहन। जाने माने समाजसेवी और व्यवसायी सतीश ठाकुर को सिरमौर भाजपा के जिला सचिव का दायित्व दिया गया है। ये घोषणा  जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने की  जिस  के बाद सिरमौर भाजपा में प्रसन्नता की लहर है।

    विशेषकर राजगढ़ क्षेत्र जहाँ के सतीश ठाकुर रहने वाले हैं वहाँ उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से सतीश ठाकुर को बधाई और शुभकामना दे रहे हैं।

    ध्यातव्य है कि सतीश राजगढ़ क्षेत्र के जाने माने समाज सेवी और व्यवसायी है। राजगढ़ स्थित गुरुकुल पीच वैली स्कूल के वो चेयरमैन भी है। शिक्षा और रोजगार के जुड़े मुद्दों पर वो पहले भी क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि सतीश हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल करेंगे और पच्छाद की सियासत को मजबूत आधार देंगे।

    सतीश की नियुक्ति पर शुभकामना देने वालों में जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, सांसद सुरेश कश्यप, पच्छाद विधायक रीना कश्यप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रताप ठाकुर, जिला महामंत्री बलदेव कश्यप, मंडल महामंत्री सुरेश ठाकुर, नीरज चौधरी, भानु चौधरी, अरुण चौहान, नवीन शर्मा रजनीश ठाकुर, अंशुल पुंडीर, पीयूष दस्सन आदि भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रहे।

    सतीश ठाकुर ने सभी वरिष्ठ पार्टी नेताओं का आभार जताया और कहा कि वे अपने दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • पच्छाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 7 पद भरे जाएंगे- सीडीपीओ
    • रोटरी के नवनियुक्त प्रधान ने की उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मुलाकात
    • छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा..
    • विधान सभा उपाध्यक्ष का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
    • सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.