Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»गाँव के लोग बिजली से परेशान
    हिमाचल प्रदेश

    गाँव के लोग बिजली से परेशान

    By Himachal VartaJune 15, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन/ 5 साल से बिजली की समस्या से परेशान रामा -धौन गांव -अधिक्षक अभियंता ने दिलाया विश्वास!

    5 साल से फाल्ट ढूंढ रहे बिजली कर्मचारियों को नहीं मिला असली फाल्ट, उच्च अधिकारी तक नहींं पहुंचती समस्या

    नाहन। जिला मुख्यालय नाहन से मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रामाधौन पंचायत के रामा गांव में बिजली कर्मचारियों को 5 साल से बिजली की समस्या का फाल्ट नहीं मिल पाया है। जिसको लेकर बिजली बोर्ड के टेक्निकल कर्मचारियों वह अधिकारियों की काबिलियत पर अब प्रश्नचिन्ह लगना शुरू हो गया है।

    रामाधौन पंचायत के पूर्व प्रधान अनिल रमोल सहित कंचन शर्मा तोताराम रमेश कुमार अंकित कौशल्या निशा शर्मा संतोष उर्मिला ईशा वकील रमोल सहित दर्जनों परेशान ग्राम वासियों ने बिजली बोर्ड की कार्य व्यवस्था के खिलाफ अब मोर्चा खोलने का भी मन बना लिया है।

    इन परेशान ग्राम वासियों का कहना है कि पिछले 5 दिनों से 2 घंटे से ज्यादा बिजली उन्हें नहीं मिल पाई है। जरा सा तूफान या बारिश का इस ग्रामीण क्षेत्र में एक ही मतलब होता है कि पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है। हैरानी की बात तो यह है कि इस ग्रामीण क्षेत्र में 3 फेस लाइन है बावजूद इसके अक्सर बिजली और बिजली बोर्ड के कर्मचारी गायब रहते हैं।

    पूर्व प्रधान अनिल रमोल का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है पिछले 5 सालों से यह ग्रामीण क्षेत्र बिजली की भारी समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने बताया कि जेई को उन्होंने कई बार शिकायत करी मगर उनका एक ही जवाब होता है कि वे फाइट ढूंढ रहे हैं।

    ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि बिजली बोर्ड के अधिकारी पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर फाल्ट ही नहीं ढूंढ पाए हैं। ग्रामीण में सरकार से मांग की है कि अगर ऐसे ना काबिल कर्मचारी बिजली बोर्ड में काम कर रहे हैं तो उन्हें हटाकर काबिल व्यक्तियों को नौकरी देनी चाहिए।

    ग्रामीणों ने कहा कि यदि इस समस्या का स्थाई समाधान जल्द से जल्द नहीं हुआ तो वह कंजूमर कोर्ट में भी जाएंगे इसके अलावा वह बिजली बोर्ड के अधिकारी का घेराव भी कर सकते हैं। इन ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 5 दिनों से लाइट की समस्या के चलते गांव में पानी भी नहीं आ पा रहा है। गर्मियों के दिन है ना तो मवेशियों को पानी पीने का बंदोबस्त हो पा रहा है और ना ही तपती गर्मी में कोई राहत मिल रही है। पूर्व उपप्रधान अनिल रमोल सहित तमाम ग्राम वासियों ने जिला सिरमौर प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी समस्या का समाधान जल्द किया जाए अन्यथा वे धरना पर भी उतर सकते हैं।

    उधर बिजली बोर्ड जिला सिरमौर के एस सी मनदीप सिंह ने ग्राम वासियों को भरोसा जताते हुए कहा कि वह खुद मौके का निरीक्षण करने जल्द आ रहे हैं। गांव में बिजली की यह समस्या है तो किसी ने मुझे सूचना नहीं दी है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इस समस्या का स्थाई समाधान कर दिया जाएगा। तो वहीं उन्होंने उपभोक्ताओं से कहा कि वे अपने घरों में इस्तेमाल की जाने वाली बिजली का एक्चुअल लोड भी दर्शाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें केवल एक डिवाइस टेस्ट रिपोर्ट की एप्लीकेशन बोर्ड में देनी है। संभवत लोगों ने लोड कम दिखा रखा है फिर भी समस्या का समाधान किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.