Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»हिमकेयर योजना के तहत नए कार्ड और नवीनीकरण करने की तिथि 30 जून, 2020 तक
    शिमला

    हिमकेयर योजना के तहत नए कार्ड और नवीनीकरण करने की तिथि 30 जून, 2020 तक

    By Himachal VartaJune 15, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने आज यहां बताया कि हिमाचल हेल्थ केयर योजना (हिमकेयर) के तहत प्रदेश सरकार ने नए कार्ड बनवाने और नवीनीकरण करवाने की अंतिम तिथि 30 जून, 2020 तक बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व कोरोना वायरस की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार कार्ड बनवाने और नवीनीकरण की अंतिम तिथि 15 जून तक बढ़ाई थी, इस अवधि में 66 हजार 381 नए परिवारों ने पंजीकरण करवाया तथा 55008 परिवारों ने नवीनीकरण करवाया है। कोरोना वायरस के कारण बहुत से कार्ड धारक नवीनीकरण नहीं करवा सके हैं, जिसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने यह तिथि 30 जून, 2020 तक बढ़ा दी है। जिन परिवारों के कार्ड की अवधि 15 जून, 2020 तक समाप्त हो गई है, वह परिवार इस योजना के अंतर्गत 30 जून, 2020 से पहले नवीनीकरण करवा सकते हैं और नए परिवार भी कार्ड बनवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिन कार्डों की अवधि 15 जून, 2020 को समाप्त हुई है, वह पाॅलिसी अवधि पूरी होने अर्थात 365 दिन की अवधि पूरी होने पर नवीनीकरण करवा सकते हैं।
    लाभार्थी विभाग की वेबसाइट  www.hpsbys.in पर जाकर स्वयं पंजीकरण/ नवीनीकरण कर सकते हैं या नजदीकी लोकमित्र केंद्र के माध्यम से भी कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें निर्धारित प्रीमियम के अतिरिक्त 50 रुपये का शुल्क लोकमित्र केंद्र में जमा करवाना होगा।
    उन्होंने यह भी बताया कि जिन परिवारों के कार्डों की अवधि 15 जून, 2020 को समाप्त हो गई है, उनके लिए यह नवीनीकरण का अंतिम अवसर है। यदि वह अपने कार्डों का नवीनीकरण 30 जून, 2020 से पहले नहीं करवाते हैं, तो वह जनवरी माह से पहले नवीनीकरण नहीं करवा सकेंगे व निशुल्क इलाज की सुविधा का लाभ नहीं उठा सकेंगे।
    अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने लोगों से आग्रह किया है कि सभी योजना के अंतर्गत पंजीकरण/ नवीनीकरण करवा लें, ताकि बीमारी के समय उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े और योजना के अंतर्गत निशुल्क इलाज की सुविधा का लाभ प्राप्त करें।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.