Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    • कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में‌ बनी सिरमौर चैंपियन
    • माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
    • आदेश जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»किसानों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना में किया बदलाव
    हिमाचल प्रदेश

    किसानों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना में किया बदलाव

    By Himachal VartaSeptember 5, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। प्रदेश सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए ‘मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना’ में बदलाव किया है। अब इस योजना में सोलर फैंसिंग के अलावा कांटेदार बाड़ लगाने का भी प्रावधान किया गया है। यह कदम किसानों की मांग व सुझावों को देखते हुए उठाया गया है।
    प्रधान सचिव कृषि ओंकार चन्द शर्मा ने बताया कि बेसहारा पशुओं, जंगली जानवरों व बन्दरों से फसल को बचाने के लिए शुरू की गई खेत संरक्षण योजना के अन्तर्गत अब कांटेदार तार/चेनललिंक बाड़बन्दी के लिए 50 प्रतिशत उपदान देने का प्रावधान किया गया है और 70 प्रतिशत उपदान कंपोजिट बाड़बन्दी के लिए किया गया है। इस वर्ष इस योजना पर 35 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।
    उन्होंने कहा कि इस योजना में किसानों को पहले ही सौर ऊर्जा बाड़बन्दी के लिए 80 प्रतिशत व समूह में खेतों की बाड़बन्दी करने के लिए 85 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इस कार्य के लिए 27 दक्ष सेवा प्रदाता कंपनियां को सूचीबद्ध किया गया है। लाभार्थी अपनी स्वैच्छानुसार किसी भी कम्पनी का चुनाव कर सकते हैं।
    उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा गठित समिति द्वारा निरीक्षण के उपरान्त ही इस योजना के तहत किसानों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी तथा कहा कि इस योजना को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने किसानों से इस योजना का लाभ उठाने के लिए आगे आने को कहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    • कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में‌ बनी सिरमौर चैंपियन
    • माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.