Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»तीन स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
    हिमाचल प्रदेश

    तीन स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

    By Himachal VartaJune 17, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन । सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल की रोनहाट उपतहसील में तीन नाबालिग युवतियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने पोक्सों एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार पीड़ित युवतियों के परिजनों ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया है कि  जब उनकी बच्चियां जंगल में घास के लिए गई थी तो बोराड़ गांव के एक शख्स द्वारा बच्चियों से छेड़छाड़ की गई और जोर जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया।

    जंगल से वापिस अपने घर लौटने के बाद बच्चियों ने ये बात अपने परिजनों को बताई जिसके बाद पुलिस चौकी रोनहाट में शिकायत दर्ज करवाई गई। पीड़ित लड़किया स्कूली छात्राएं है जिनमें से दो युवतियां दसवीं कक्षा और एक युवती ग्यारवीं कक्षा में पढ़ती है।

    परिजनों का आरोप है कि छेड़खानी की बात किसी से साँझा करने पर बच्चियों का स्कूल आना जाना बंद करने की धमकी भी आरोपी की तरफ से दी गई थी। इस मामले पर आरोपी बली राम उर्फ़ दिऊड़ु राम निवासी बोराड़ ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि  तीन युवतियां उसकी मालकियत जमीन से घास काट रही थी।

    जमीन का मालिक होने के नाते उन्हें घास चोरी करने से रोका गया था। उनके साथ कोई बत्तमीजी व छेड़खानी नहीं की गई है। उनके द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

    उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित युवतियों के परिजनों की शिकायत पर आईपीसी की धारा 354, 506 व 8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.