Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने चम्बा व चुराह वन मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
    हिमाचल प्रदेश

    वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने चम्बा व चुराह वन मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

    By Himachal VartaJune 17, 2020
    Facebook WhatsApp
     शिमला। वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चम्बा जिले के चम्बा व चुराह वन मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर गोविन्द सिंह ठाकुर ने भारत-चीन सीमा-विवाद में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा।
    गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए इस वर्ष प्रदेश में गत वर्ष के 9,000 हेक्टेयर के मुकाबले 15,000 हेक्टेयर वन भूमि पर पौधा रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि सामूदायिक वन संवर्द्धन योजना, विद्यार्थी वन मित्र योजना, वन समृद्धि-जन समृद्धि योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए और ‘एक बूटा बेटी के नाम योजना’ से लोगों को लाभन्वित किया जाए। वन मंत्री ने अधिकारियों को पुराने पौधों की जीवन्तता की समय-समय पर समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन रक्षकों को और अधिक हाईटेक बनाया जाए और वनों में अवैध कटान को रोकने के लिए ड्रोन से भी सहायता ली जाए। उन्होंने ने कहा कि विभाग के प्रयासो से चुराह वन मण्डल में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में वृक्षारोपण की जीवन्तता 80-90 प्रतिशत तक बढ़ी है।
    वन मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को इन क्षेत्रों में इको-टूरिजिम की संभावनाओं की तलाश कर एक विस्तृत योजना के तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं।
    बैठक में प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन विभाग अजय ठाकुर, वन मण्डल अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.