Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अन्य पिछड़ा वर्गों के कल्याण के लिए आरंभ की गई विभिन्न योजनाएंः मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    अन्य पिछड़ा वर्गों के कल्याण के लिए आरंभ की गई विभिन्न योजनाएंः मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaJune 26, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से संगठनात्मक जिला नूरपुर के अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्गों में नाॅन क्रिमी लेयर को चिन्हित करने के लिए वार्षिक आय सीमा को आठ लाख रुपये तक बढ़ाया है, जिससे उनके कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा आरंभ की गई विभिन्न योजनाओं के लाभ इस वर्ग से संबंधित अधिकतम लोगों तक पहुंच सके।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछड़ा क्षेत्र उप-योजना के तहत इस वित्त वर्ष में 88 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लाभार्थियों को स्वरोजगार प्रदान करने, लघु उद्यम, कृषि, परिवहन और अन्य गतिविधियां आरम्भ करने के लिए 336 लाभार्थियों को नौ करोड़ 72 लाख रुपये ऋण के रूप में प्रदान किए हैं।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को पढ़ाई के लिए चार प्रतिशत ब्याज दर पर 10 लाख रुपये तक ऋण उपलब्ध करवा रही है। छात्राओं के लिए 3.5 प्रतिशत की ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा आरंभ की गई आयुष्मान भारत योजना से छूट गए परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाने के लिए हिमकेयर योजना आरंभ की है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अभी तक 85 हजार 800 लोगों को 76.85 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि सहारा योजना के तहत 6550 लाभार्थियों को 3.45 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना के तहत 2.76 लाख पात्र महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन तथा उज्ज्वला योजना के तहत राज्य में 1.36 लाख मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए गए।

    ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह ने भी इस अवसर पर अपने विचार सांझा किए।

    अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रधान ओपी चैधरी ने अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए आरंभ की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.