Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पांवटा साहिब उपमण्डल के बद्रीपुर में  2 व्यक्तियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बद्रीपुर के साथ लगते क्षेत्र को किया सील – डीएम
    हिमाचल प्रदेश

    पांवटा साहिब उपमण्डल के बद्रीपुर में  2 व्यक्तियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बद्रीपुर के साथ लगते क्षेत्र को किया सील – डीएम

    By Himachal VartaJune 27, 2020
    Facebook WhatsApp
    नाहन। पांवटा साहिब उपमण्डल के बद्रीपुर में वीरवार को 2 व्यक्तियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने बद्रीपुर के साथ लगते क्षेत्र को सील करने के आदेश जारी किए हैं।
    उन्होंने बताया कि बद्रीपुर के साथ लगते राष्ट्रीच उच्च मार्ग 72 (वार्ड न. 1) के दायीं  तरफ का क्षेत्र नजदीक खेमजी ढाबा से लेकर शर्मा पेट्रोल पंप तक, पश्चिम दिशा में शर्मा पेट्रोल पंप से एस एस छेत्री के घर तक, उत्तर दिशा में एस एस छेत्री के घर से रघुवीर सिंह एंड संस के घर तक और पूर्व दिशा में रघुवीर सिंह के घर से खेमजी ढाबा तक, वही एनएच 72 (वार्ड न 2) की बायीं तरफ कॉपरेटिव बैंक के नजदीक की गली से सिंगला ब्रदर जनरल स्टोर तक, वार्ड नंबर 2 बद्रीपुर पांवटा साहिब को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
    इसके अतिरिक्त, वार्ड नंबर 1 में उत्तर दिशा में खापड़ा प्लाई एंड ग्लास हाउस की दुकान से इंदरजीत चावला की दुकान तक, पश्चिम दिशा में इंद्रजीत चावला की दुकान से शिव मंदिर के सामने सतीश की दुकान तक, दक्षिण दिशा में सतीश की दुकान से कुलभूषण के घर तक और पूर्व में कुलभूषण के घर से राजकुमार के घर तक, एनएच 72 के बायीं तरफ (वार्ड नंबर 2) सिंगला ब्रदर जनरल स्टोर से दक्षिण दिशा में रवि कुमार की दुकान तक और उत्तर में एच पी कॉपरेटिव बैंक के नजदीक की गली से रणवीर हेयर ड्रेसर की दुकान, बद्रीपुर चौक, वार्ड नंबर 2 तक के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है।
    उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में आपातकालीन स्थिति को छोडकर किसी भी प्रकार की आवजाही पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा और एक स्थान पर लोगों को इकठ्ठा होने की इजाजत नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र की सीमाओं के भीतर किसी भी समारोह, प्रदर्शन, बैठकें, जुलूस, कार्यशाला समुदाय या धार्मिक आयोजनों नहीं करेगा। सील किये गए क्षेत्र में दवाई की दुकानों को छोड़कर बाकि सभी दुकानें और वाणिज्यिक संस्थान भी बंद रहेंगे। कन्टेनमेंट जोन में स्थित सभी बैंक, सभी व्यापर गतिविधियां और अन्य संस्थान बंद रहेंगे। कन्टेनमेंट जोन में सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति घर द्वार पर सम्बंधित वार्ड के पार्षद तथा कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद् पांवटा साहिब की सहायता से की जाएगी।
    उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाएं प्रदान कर रहे सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे और इन सेवाओं में लगे अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पहले की तरह करते रहेंगे लेकिन उन्हें सरकार द्वारा बताई गई सभी सावधानियां बरतनी होंगी। अधिकृत व्यक्ति और वाहन के अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति इस क्षेत्र के अंदर नहीं जाएगा। यह आदेश मजस्ट्रियल ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, पुलिस कर्मियों, आवश्यक वस्तुओं और स्वास्थ्य सेवाओं की आपूर्ति में लगे हुए लोगों पर लागू नहीं होगा। कन्टेनमेंट जोन में कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद् पांवटा साहिब द्वारा नियमित तौर पर सेनिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति इन आदेशों का उल्लघन करते हुए पाया गया उसके विरूद् आईपीसी की धारा 269, 270 व 188 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51, 54 व 56 के तहत कार्यवाही की जाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.