Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री शहरी आजीविका योजना के तहत नप नाहन ने जारी किए 154 जॉब कार्ड
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री शहरी आजीविका योजना के तहत नप नाहन ने जारी किए 154 जॉब कार्ड

    By Himachal VartaJune 28, 2020
    Facebook WhatsApp

    शहर के 90 लोगों को योजना के तहत मिला रोजगार

    नाहन। मुख्यमंत्री शहरी आजीविका योजना के तहत नगर पालिका नाहन ने शहर के 154 लोगों को जॉब कार्ड जारी किए हैं जिसके तहत वर्तमान समय में 90 लोगों को रोजगार मिला है।

    दरअसल कोरोना महामारी के कारण आर्थिक तंगी से गुजर रहे प्रदेश के शहरी इलाकों में रहने वाले उन लोगों की आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मनरेगा की तर्ज पर शहरी आजीविका योजना के तहत 120 दिनों का रोजगार देने का निर्णय लिया।

    इस योजना के तहत नगर पालिका नाहन द्वारा शहर के 154 लोगों को जॉब कार्ड जारी किए गए हैं। जिसमें से वर्तमान समय में 90 लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। इन 90 लोगों में 40 महिलाएं भी शामिल है।

    फिलहाल इन लोगों से रानीताल पार्क में घास निकालना और सफाई कार्य के अलावा माल रोड पर मलवा उठाने का कार्य करवाया जा रहा है।

    मीडिया से बात करते हुए नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी ठाकुर अजमेर सिंह ने बताया कि इस योजना का लाभ शहर के 13 वार्डों में रहने वाले किराएदार भी उठा सकते हैं

    योजना का लाभ उठाने के लिए प्रार्थी अपने वार्ड पार्षद से फार्म लेकर आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी के साथ वार्ड पार्षद से रिकमेंड करवा कर आवेदन कर सकता है।

    उन्होंने बताया कि इन सभी कामगारों को सीएलसी के तहत पंजीकृत किया जाएगा और 15 दिनों तक काम करने के बाद बैंक के माध्यम से इनके खाते में पैसे डाल दिए जाएंगे।

    इस योजना के तहत 4 महीनों तक इन लोगों को शहर के 13 वार्डों में चल रहे विकास कार्यों में काम दिया जाएगा। ताकि इन लोगों की आर्थिक स्थिति सुधर सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.