Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने पालमपुर तथा कांगड़ा के भाजपा महिला मोर्चा की वर्चुअल रैलियों को संबोधित किया
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने पालमपुर तथा कांगड़ा के भाजपा महिला मोर्चा की वर्चुअल रैलियों को संबोधित किया

    By Himachal VartaJune 29, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से संगठन जिला पालमपुर तथा कांगड़ा के भाजपा महिला मोर्चा की वर्चुअल रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान महिलाओं ने प्रदेश के लोगों के लिए फेस मास्क तथा फेस कवर तैयार व वितरित करने का सराहनीय कार्य किया है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला मोर्चा ने प्रदेश में कर्फ्यू के दौरान जरूरतमंद लोगों को राशन तथा पका हुआ भोजन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि तत्काल में हिमाचल प्रदेश भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान पंचायती राज संस्थानों तथा शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाला पहला राज्य था। उन्होंने कहा कि इससे न केवल विकास तथा नीति बनाने में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हुई है बल्कि उन्हें सामाजिक तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बनाया है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के कल्याण के बिना समाज में विकास तथा प्रगति की कल्पना नहीं की जा सकती क्योंकि महिलाएं विश्व की कुल आबादी का लगभग 50 प्रतिशत भाग है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला सशिक्तकरण सुनिश्चित करने तथा उन्हें विकास में भागीदार बनाने के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत 2.76 लाख परिवारों को निःशुल्क गैस कनैक्शन प्रदान किए गए हैं जबकि उज्ज्वला योजना के तहत 1.36 लाख गैस कनैक्शन दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत 5.90 लाख पात्र महिलाओं के बैंक खातों में अप्रैल मई व जून माह के दौरान प्रत्येक बैंक खाते 500 रूपये जमा किए गए हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस की रोकथाम में आशा कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं ने एक्टिव केस फाईंडिंग अभियान में आईएलआई लक्ष्णों वाले लोगों को चिन्हित कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मार्च से जून माह तक प्रत्येक आशा कार्यकर्ता को एक हजार रूपये प्रतिमाह अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। अब प्रदेश सरकार ने जुलाई तथा अगस्त माह में प्रत्येक आशा कार्यकर्ता को 2000 रूपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि लड़कियां प्रत्येक क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल की प्रथम बैठक में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गुड़िया हेल्पलाईन आरंभ की थी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए समय पर प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा लाॅकडाउन का निर्णय कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में सहायक सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा समय पर लिए गए निर्णयों के कारण भारत में कोरोना के कारण मृत्यु दर विश्व के अधिकतर विकसित देशों की तुलना में बेहद कम है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक समय कोविड-19 का केवल एक मामला था लेकिन यह संख्या अब 902 हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा देश के विभिन्न भागों में फंसे लगभग 2 लाख प्रदेशवासियों को वापिस लाने से कोविड-19 मामलों में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि प्रदेश में वापिस आने वाले लोगों को क्वांरटीन में रखने के उपरांत ही घरों के लिए जाने की अनुमति दी जा रही है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में पिछले लगभग छः सालों में अभूतपूर्व प्रगति हुई तथा ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने तथा तीन तालक के उन्मूलन के निर्णयों ने एक राष्ट्र, एक संविधान की कल्पना को साकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान सरकार को लाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका थी।
    पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि जब पूरा विश्व कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ रहा है तो ऐसे समय में महिलाएं न केवल माॅस्क बनाने तथा वितरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित कर रहीं है कि लोग होम क्वांरटीन की अवेहलना न करें। उन्होंने महिलाओं से अधिक समर्पण तथा जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आवाहन किया ताकि भाजपा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनाने मे सफल हो।
    शहरी विकास मंत्री सरवीन चैधरी ने कहा कि महिलाओं ने लगभग हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को साबित किया है। उन्होंने महिलाओं के सशिक्तकरण के लिए अनेक योजनाएं आरंभ करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
    भाजपा महिला मोर्चा कांगड़ा की अध्यक्ष रंजू रस्तोगी ने कोविड-19 महामारी के दौरान जिला महिला मोर्चा द्वारा आरंभ की गई विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
    राज्य महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि धर सूद ने वर्चुअल रैली में मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
    राज्य भाजपा महासचिव त्रिलोक कपूर ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए वर्चुअल रैली में अपना बहुमूल्य समय देकर भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
    सांसद इंदु गोस्वामी, विधायक मुल्ख राज प्रेमी, रवि धीमान, रीता धीमान, अरूण मैहरा तथा विशाल नेहरिया, पूर्व विधायक संजय चैधरी ने भी वर्चुअल रैलियों में भाग लिया।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.