Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»महंगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना
    हिमाचल प्रदेश

    महंगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना

    By Himachal VartaJune 30, 2020
    Facebook WhatsApp

    तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का डीसी ऑफिस के बाहर धरना

    तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का डीसी ऑफिस के बाहर धरना
    उपायुक्त कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेता धरना देते हुए।

    नाहन। देश में बढ़ती डीजल और पेट्रोल की कीमतों को लेकर जिला सिरमौर कांगे्रस कमेटी ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के बाहर धरना दिया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे और तेल की बढ़ती कीमतों को वापिस लेने की मांग की। 

    इस के बाद कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा, जिसमें डीजल और पेट्रोल की कीमतों में भारी वृद्धि में कटौती करने का आग्रह किया।

    इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं पूर्व विस अध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते आम आदमी पहले ही आर्थिक स्थिति से जूझ रहा है। ऐसे में आर्थिक मंदी से परेशान लोगों की परेशानियां तेल की बढ़ती कीमतों ने और बढ़ा दी है।

    उन्होंने कहा कि तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई को भी लगातार बढ़ावा मिल रहा है जिससे जनता की कमर टूट रही है। उन्होंने कहा कि जब तक तेल की बढ़ी कीमतों को वापस नहीं लिया गया तब तक कांग्रेस का विरोध लगातार जारी रहेगा।

    उन्होंने कहा कि आए डीजल पेट्रोल की कीमतों मेंं बेहताशा वृद्धि हो रही है। बढ़ती तेल कीमतों का आम आदमी पर सीधा असर पड़ रहा है क्योंकि इससे कहीं ना कहीं सीधे तौर पर किसान बागवान भी प्रभावित हो रहा है।

    2014 के बाद जब से बीजेपी ने केंद्र में सत्ता संभाली है लगातार तेल की कीमतों में वृद्धि हो रही है और देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब डीजल की कीमतें पेट्रोल से ज्यादा हो गई है।

    इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, प्रदेश सचिव अजय सोलंकी, पूर्व विधायक किरनेश जंग के अलावा इकबाल मोहम्मद, योगेश गुप्ता, ज्ञान चंद  सिंह नौटी, विश्वराज, तपेंद्र ठाकुर, अनूप ठाकुर, कविता सिंह, उपमा धीमान, संदीप शर्मा, शिवि चौहान सहित अन्य लोग शामिल रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.