Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»विद्यार्थी परिषद ने खाली पदों को लेकर एसडीएम संगड़ाह को सौंपा ज्ञापन 
    हिमाचल प्रदेश

    विद्यार्थी परिषद ने खाली पदों को लेकर एसडीएम संगड़ाह को सौंपा ज्ञापन 

    By Himachal VartaJuly 5, 2020
    Facebook WhatsApp
    नाहन। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में खाली पदों को लेकर  आज विद्यार्थी परिषद द्वारा स्थानीय एसडीएम के माध्यम से हिमाचल के शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

    इकाई के पदाधिकारी प्रदीप शर्मा तथा सुनील ठाकुर की आदि द्वारा दिए गए उक्त ज्ञापन में जल्द खाली पद न भरे जाने की सूरत में प्रर्दशन की चेतावनी दी।

    यहां कार्यरत नॉन मेडिकल संकाय के आखिरी प्रवक्ता का भी गत माह तबादला हो गया तथा प्राचार्य के छुट्टी पर होने के चलते कार्यालय अधीक्षक द्वारा फिजिक्स के उक्त एसिस्टेंट प्रोफेसर को यहां से रिलीव किया गया।

    गत दो वर्षों से यहां केमिस्ट्री की प्रैक्टिकल परीक्षा न होने तथा गणित की असाइनमेंट न भेजे जाने से विज्ञान संकाय के छात्रों में पहले ही रोष है।

    वर्ष 2018 से अब तक सूबे की कल्याणकारी सरकार, कालिज प्रशासन तथा शिक्षा निदेशक द्वारा इस दूरदराज के महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए दो-चार सप्ताह के लिए भी पीटीए अथवा प्रतिनियुक्ति के आधार पर केमिस्ट्री व गणित के प्राध्यापकों की व्यवस्था नहीं की जा सकी।

    महाविद्यालय में रसायन विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, फिजिकल एजुकेशन, संगीत व इंग्लिश आदि विषयों के एसिस्टेंट प्रोफेसर के सभी पद खाली है तथा उक्त सब्जेक्ट पढ़ने वाले छात्रों का भविष्य राम भरोसे हैं। एसडीएम की गैरमौजूदगी में कार्यालय अधीक्षक को उक्त ज्ञापन भेजा गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.