Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»यशवंत विहार के निवासियों ने अपनी समस्याएं सांसद को सुनाई!
    हिमाचल प्रदेश

    यशवंत विहार के निवासियों ने अपनी समस्याएं सांसद को सुनाई!

    By Himachal VartaJuly 5, 2020
    Facebook WhatsApp

    एक्शन में सांसद, कहा अभी हो समस्या का निवारण

    मौके पर बुलाए अधिकारी , कहा विधवा महिला के मकान को पहुंची क्षति तो प्रमोटर से करवाई जाए क्षतिपूर्ति

    नाहन। जिला सिरमौर में हिमाचल निर्माता के नाम से बनी एक मात्र कॉलोनी यशवंत विहार मौजूदा समय समस्याओं की त्रासदी झेल रही है। लैंड प्रमोटर की दादागिरी के आगे जहां लोग भारी समस्याओं से जूझ रहे है वही प्रशासन भी लैंड प्रमोटर पर कार्यवाही करने में असहाय नजर आ रहा है।

    परेशानी की इंतिहा जब हद से गुजर गई तो यशवंत बिहार के पीड़ित लोग इकट्ठा होकर सांसद सुरेश कश्यप के पास आज अपनी समस्या लेकर पहुंचे। सांसद सुरेश कश्यप ने लोग ही समस्या को जायज मानते हुए तुरंत कार्यवाही करने का भरोसा जताया।

    असल में यह कॉलोनी नाहन शहर के एंट्री प्वाइंट यानी शिमला रोड पर स्थित है। कुछ वर्षों पूर्व लैंड प्रमोटर में पार्क सीवरेज पक्की सड़कें स्ट्रीट लाइट आदि का प्रलोभन देकर बड़ा ही महंगे दामों पर सैकड़ों प्लॉट सेल किए थे।

    लोगों ने लैंड डवेलप किए जाने को लेकर लंबे समय इंतजार भी किया जिसके बाद उन्होंने मकान बनाने भी शुरू कर दिए। जबकि यह पूरा का पूरा क्षेत्र करीब 15 वर्ष पूर्व टीसीपी के अधीन था और इस पूरी जमीन की किस्म “जंगल झाड़ी” थी। लैंड प्रमोटर प्रभावशाली व्यक्ति था जिसने इस जमीन की किस्म भी बदलवा दी और जमीन को ग्राम पंचायत व टीसीपी से हटवाते हुए मुंसिपल कमेटी के अंडर करवा दिया।

    यह पूरा का पूरा खेल एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया था। अब जिस जगह पर पार्क बनाए जाने के प्रलोभन दिए गए थे वहां एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार कोई पार्क नहीं बनाया गया। बल्कि नक्शा रिवाइज करवा कर जहां पर ग्रीन पैच थे उन सभी जगह मल्टी स्टोरी फ्लैट बना दिए गए।

    यही नहीं ना तो सड़कें डिवेलप की गई और ना ही सीवरेज व्यवस्था बनाई गई। इन अव्यवस्थाओं का खामियाजा अब लोगों को भुगतना पड़ रहा है। यशवंत विहार की टॉप लेन में रह रही एक विधवा महिला के मकान पर इन कमियों के चलते ढह जाने का संकट खड़ा हो गया। एक तो पहले से ही यह महिला बामुश्किल अपने बच्चों को पाल रही थी और ऊपर से उसकी छत भी छिन जाने के संकट में आ गई।

    यही नहीं इसी कॉलोनी में रहने वाले म्यूजिक के अध्यापक डीडी सहगल के मकान का निचला पोर्शन जरा सी बरसात में भी पानी में डूब जाता है। इसके अलावा पूरी कॉलोनी का सीवरेज इनके घर के पास से खुले में बहाया जाता है। डीडी सहगल ने बताया कि जब जब उसने लैंड प्रमोटर से समस्या के बारे में कहा तो उसने साफ मना करते हुए कहा कि जब तुम प्रशासन को शिकायतें करते हो तो प्रशासन से ही अपनी समस्या ठीक करवाओ।

    इस प्रकार कई लोग लैंड प्रमोटर की लापरवाही का शिकार हो चुके हैं। और उधर एमसी नाहन इस कॉलोनी को तब तक अपने अधीन नहीं ले पा रही है जब तक लैंड प्रमोटर् सड़क सीवरेज व अन्य सुविधाएं परिपूर्ण नहीं कर देता। ऐसे में तमाम परेशानियां झेल रहे लोग सांसद सुरेश कश्यप के पास पहुंचे।

    सांसद सुरेश कश्यप ने जब मौका देखा तो उनके भी होश उड़ गए। उन्होंने इन खामियों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या का निवारण करने के आदेश भी जारी कर दिए। उन्होंने स्थानीय निवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि जल्द तमाम समस्याओं का निवारण लैंड प्रमोटर के द्वारा नहीं किया गया तो उसके फ्लैट आदि की बिजली और पानी कटवा दिए जाएंगे। यही नहीं लैंड प्रमोटर के द्वारा प्लॉट बेचने आदि पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

    इस दौरान यशवंत विहार कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश शर्मा राजेश ठाकुर डीडी सहगल, बीएस तोमर, सहित 2 दर्जन से भी अधिक लोग सांसद से मिले थे। बड़ी बात तो यह रही कि एमसी नहान ने भी इस समस्या को गंभीरता से लिया और सांसद के एक्शन पर तुरंत कार्यवाही करते हुए सफाई स्ट्रीट लाइट आदि को दुरुस्त करने के लिए भी कार्य शुरू कर दिया गया।

    यशवंत विहार कल्याण समिति ने सांसद सुरेश कश्यप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द से जल्द बच्चों के लिए पार्क का भी इंतजाम करवाया जाए। सांसद ने भी आश्वस्त करते हुए कहा कि हर समस्या का निवारण जल्द से जल्द करवाया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.