Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिमाचल में पहली बार नाहन में अमलताश के सीड बॉल बनाकर राष्ट्रीय राज मार्गो के किनारे किया बिखराव – डॉ परूथी 
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में पहली बार नाहन में अमलताश के सीड बॉल बनाकर राष्ट्रीय राज मार्गो के किनारे किया बिखराव – डॉ परूथी 

    By Himachal VartaJuly 7, 2020
    Facebook WhatsApp

    मिटटी व खाद में बीज मिलाकर किया जाता है सीड बॉल तैयार

    नाहन। उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने कहा कि वातावरण की शुद्धि के लिये हमारे आसपास जितने पेड पौधे होगे उतना ही हमारा वायु मण्डल स्वच्छ होगा जिससे हम लोगो को शुद्ध वायु और शुद्ध जल मिलेगा।

    सिरमौर मे वन विभाग द्वारा एक विशेष पहल शुरू की गई है जिसके अतंर्गत जहां पहूंचना मुश्किल होता है वहां पर पेड़ पौधों को लगाने के लिए सीड बॉल द्वारा पौधारोपण करना एक अनूठा प्रयास है इसमें बीज को मिटटी व खाद में मिलाकर सीड बॉल तैयार किया जाता है सडको के किनारे व मुश्किल रास्तो पर इसे फैंक दिया जाता है जैसे बीज को नमी मिलती है पौधा तैयार हो जाता है। इसमें अमलताश का एक पौधा है जिसकी सीड बॉल वन विभाग द्वारा तैयार की गई है। यह पौधा हमे आक्सीजन के साथ-साथ फूल भी प्रदान करता है चूकिं यह एक खूबसूररत पौधा है जिसमें पीले रगं के सुन्दर फूल लगते है जो मई जून के महिने में भीषण गर्मी के दौरान इलाके की शान बढाते है और प्रर्यटको को अपनी ओर आर्कषित करते है। यह एक औषधीय पौधा भी है  चारो तरफ हरियाली के मौसम में पिले रंग के फूल बहुत अच्छे लगते है इसके फूलों के ओषधीय गुणों से पेट की अन्य बीमारियो के साथ-साथ कब्ज को दूर करने में भी सहायता मिलती है उन्होने कहा कि सीड बॉल के माध्यम से जहां पौधो की संख्या बढेगी वहीं लोगो को आस-पास फूल उपलब्ध होगे तथा वातारण भी शुद्ध होगा।

    इस अवसर पर मुख्य अरण्यपाल बी.एस. राणा ने बताया कि वन विभाग द्वारा हिमाचल में पहली बार नाहन वन वृत के अतंर्गत अमलताश के पौधो के बीजो को मिटटी के बॉलो में डालकर राष्ट्रीय राज मार्गो के किनारे बिखराव किया गया जिसमें 2000 गोले बनाये गये थे जिन्हे नाहन कालाअंब तथा नाहन पांवटा राष्ट्रीय राज मार्गो पर बिखराव किया गया है। उन्होने अपने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इन पौधो का विशेष ध्यान रखा जाये ताकि पता चल सके कि इन पौधो जीवता अनुपात क्या है। यदि इन पौधो की जीवता अनुपात अच्छी होगी तो आने वाले सालो में इन्हे और अधिक क्षेत्रो में बढाया जाएगा।

    उन्होने बताया कि  एन.जी.टी के निर्देशानुसार जिला के सभी राज्य मार्गो को सुन्दर व स्वच्छ रखने के लिए मुहिम आरम्भ की गई है जिसके अतंर्गत इन सभी मार्गो को सुन्दर रखने के लिये यह मुहिम कारगर सिद्ध होगी ।इस अवसर पर एस डी एम नाहन विवेक शर्मा, वन मण्डल नाहन के सहायक अरण्यपाल वेद प्रकाश, वन मण्डलाधिकारी पांवटा साहिब कुणाल अंग्रीश सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.