Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रदेश में होगा रेलवे लाईन का विस्तारः गोविन्द सिंह ठाकुर
    हिमाचल प्रदेश

    प्रदेश में होगा रेलवे लाईन का विस्तारः गोविन्द सिंह ठाकुर

    By Himachal VartaJuly 10, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेलवे परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सामरिक दृष्टि से प्रदेश में रेलवे लाईन का विस्तार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण 475 किलोमीटर लंबी भानुपल्ली-बिलासपुर-मनाली-लेह रेलवे लाईन के लिए अंतरराष्ट्रीय ऐजेंसी ने सेटेलाईट इमेज प्रणाली द्वारा 22 सर्वे करवाए गए हैं। विश्व की सबसे ऊंची इस रेलवे लाईन पर 30 रेलवे स्टेशन बनाए जाने प्रस्तावित हैं। इस रेल लाईन के लिए रडार की मदद से भी सर्वेक्षण किया जाएगा।
    उन्होंने अधिकारियों को इस रेल लाईन के लिए भूमि अधिग्रहण सहित शीघ्र ही अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे लाईन पर मलबा गिरने की घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन मंत्री ने रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सभी सुरक्षा इंतजाम जैसे पैरापिट व बाउंड्री वाॅल बनाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऊना-तलवाड़ा रेलवे लाईन के लिए भूमि अधिग्रहण और वन विभाग से जुड़ी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुरानी रेलवे लाईन की मुरम्मत कार्य सहित सुरक्षा की दृष्टि से सूखे पेड़ों को काटने की प्रक्रिया को भी समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
    रोपवे एंड रेपिड ट्रासपोर्ट सिस्टम डवेल्पमेंट काॅरपोरेशन (आरपीडीसी) के मुख्य महाप्रबन्धक अजय शर्मा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
    इस बैठक में प्रधान सचिव परिवहन के.के पंत सहित रेलवे विभाग, संबंधित जिला उपायुक्त, वन विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी भी उपस्थित थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.