Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»रोटरी क्लब का समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदानः राज्यपाल
    हिमाचल प्रदेश

    रोटरी क्लब का समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदानः राज्यपाल

    By Himachal VartaJuly 10, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि रोटरी का समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है और जिस प्रकार रोटरी कोरोना महामारी से लड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है वह प्रशंसनीय है।
    राज्यपाल आज यहां राजभवन से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हैदराबाद मिड-टाउन के रोटरी क्लब की 37वीं स्थापना समारोह के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे।
    उन्होंने कहा कि रोटरी न केवल लोगाें के जुड़ने मात्र के लिए एक क्लब है, बल्कि 222 देशों में 1.2 मिलियन लोगों को अन्तहीन अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि दो लाख से अधिक रोटेरियनज समर्पित नेता दुनिया के 535 और भारत के 22 जिलों के समाज में व्यापक बदलाव ला रहे हैं।
    राज्यपाल ने क्लब की शिक्षा और साक्षरता कार्यक्रमों की सराहना की और कहा कि क्लब द्वारा आशा किरण के तहत विद्यार्थियों को पुनः स्कूल भेजने की उनकी नई पहल वास्तव में सराहनीय है। इसके अतिरिक्त, राज्यपाल ने स्वच्छता कार्यक्रम, पोलियो उन्मूलन, रक्तदान स्वास्थ्य शिविर, युवा विनियम कार्यक्रम और ई-लर्निंग कार्यक्रम में सरकार के साथ इंटरफेस जैसे अन्य कार्यक्रमों की भी सराहना की। श्री दत्तात्रेय ने कहा कि कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां रोटरी सरकार के साथ इंटरफेस कर सकता है और केन्द्रित क्षेत्रों में अपना सहयोग प्रदान कर सकता है।
    श्री दत्तात्रेय ने कहा कि महामारी के समय में रोटरी ने प्रधानमंत्री फंड में उदरतापूर्वक अंशदान किया है तथा जागरूकता शिविर, राशन वितरण, मास्क, पीपीई किट्स और सेनेटाईजर आदि प्रदान करने में उनके द्वारा दी गई सहायता प्रशंसनीय है।
    इससे पूर्व एन.वी हनुमनंत रेडी ने बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर राज्यपाल का स्वागत किया तथा समाज सेवा के लिए रोटरी के प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि रोटरी क्लब को महामारी के दौरान कोविड-19 के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए और अधिक सहयोग करना चाहिए।
    विशेष अतिथि आनंद चक्रपाणि ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।
    अध्यक्ष गिरिजा सम्पत ने भी राज्यपाल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का इस अवसर पर स्वागत किया और रोटरी क्लब हैदराबाद मिड-टाउन द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी दी।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.