Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    • कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में‌ बनी सिरमौर चैंपियन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बेवजह काम लटकाने वाले ठेकेदारों को किया जाए ब्लैक लिस्ट- विधानसभा अध्यक्ष
    हिमाचल प्रदेश

    बेवजह काम लटकाने वाले ठेकेदारों को किया जाए ब्लैक लिस्ट- विधानसभा अध्यक्ष

    By Himachal VartaSeptember 8, 2019
    Facebook WhatsApp

    जनमंच कार्यक्रम से बार-बार नदारद रहने वाले जिला अधिकारियों के खिलाफ की जाए कार्रवाई  

    राजगढ़। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि बेवजह काम लटकाने वाले ठेकेदारों के खिलाफ विभाग कार्रवाई अमल में लाए और ऐसे ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाना चाहिए।  विधानसभा अध्यक्ष ने ये बात आज पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के तहत फागु में आयोजित जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही।  जनमंच कार्यक्रम को भाणत,  नेरी कोटली,  हाब्बन, शलाणा, दाहन,    बोहल टालिया, भुईरा, टिक्कर,  कोठिया जाजर, नेहरटी बघोट और थैना बसोत्री पंचायतों पर केंद्रित किया गया।
    इस मौके पर शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप,  प्रदेश भाजपा महासचिव चंद्रमोहन ठाकुर, उपायुक्त डॉ आरके परुथी,  भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर भी  मौजूद रहे।  
    विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि यदि समय पर काम पूरे नहीं होंगे तो लोगों को उन सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिल पाएगा। उन्होंने सड़कों की टारिंग  के कार्य में पूरी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को कहा कि राजगढ़ क्षेत्र में 18 करोड 87 लाख  की लागत से होने वाले सड़क के टारिंग कार्य को तय किए गए सभी पैरामीटर के आधार पर पक्का किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस अत्यंत महत्वाकांक्षी कार्यक्रम से बार-बार नदारद रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी  कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि उनकी जवाबदेही तय की जा सके।  
    विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया  जनमंच कार्यक्रम एक बेहतरीन और लोगों के लिए हितकारी कार्यक्रम साबित हुआ है। 8 सितंबर को पूरे प्रदेश का 17 वां जबकि पच्छाद  विधानसभा क्षेत्र का पांचवा जनमंच आयोजित हुआ।  उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की खूबी यही है कि कोई भी व्यक्ति शासन और प्रशासन के समक्ष खुले मन से अपनी बात रख सकता है और मौके पर ही अपनी समस्या का समाधान भी करवाता है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे विशेष तौर से अपनी समस्याओं को लेकर इन कार्यक्रमों का पूरा फायदा उठाएं।  जनमंच कार्यक्रम के माध्यम से ना केवल लोगों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण होता है बल्कि उन्हें विभिन्न कार्यालयों में प्राप्त होने वाली सेवाएं भी जनमंच के मौके पर प्राप्त हो जाती हैं। उन्होंने अधिकारियों से भी कहा कि प्री  जनमंच अवधि के दौरान भी लोगों की ज्यादा से ज्यादा समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
    जनमंच कार्यक्रम के माध्यम से लोगों द्वारा कुल 63 समस्याएं पेश  की गई। जिनमें से 20 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। जनमंच कार्यक्रम में प्राप्त हुई विभिन्न 49 मांगों को संबंधित विभागों को आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया गया। जनमंच कार्यक्रम के जरिए 355 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। इस दौरान विभिन्न तरह के कुल 25 प्रमाण पत्र बनाने के अलावा लोगों ने 35 जमाबंदी  नकलें,  110 परिवार रजिस्टर नकलें,  50 पेंशन प्रमाण पत्र प्राप्त किए और 40 लोगों ने आधार कार्ड की रजिस्ट्रेशन भी करवाई।  हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम द्वारा 10 ग्रीन कार्ड जबकि तीन सम्मान कार्ड लोगों को उपलब्ध करवाए गए। गृहिणी सुविधा योजना के तहत 302 महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन दिए गए।
    विधानसभा अध्यक्ष ने इससे पूर्व स्कूल परिसर में पौधारोपण के अलावा जनमंच कार्यक्रम में लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनों का भी अवलोकन किया। पोषण अभियान के तहत 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विधानसभा अध्यक्ष नहीं स्मार्ट मोबाइल फोन प्रदान करने के अलावा बेटी है अनमोल योजना के तहत फिक्स्ड डिपॉजिट के चेक और नवजात बेटियों की माताओं को को उपहार भी बांटे।  सांसद सुरेश कश्यप ने पोषण अभियान के तहत जनमंच कार्यक्रम में मौजूद लोगों को शपथ ग्रहण करवाई।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.